thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Coronavirus update: फिर बरपा कोविड का कहर, राजस्थान में अब तक कोरोना संक्रमण के 651 मरीज, 1 मौत

thinQ360

Coronavirus cases increase rapidally in Rajasthan: प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 651 हो गई है। यह वह केस हैं जो सरकारी रिपोर्ट में हैं और जिनकी RT-PCR जांच हुई है। इसके अलावा बहुत से सर्दी, जुकाम, गले में खराश, बुखार, इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस वाले मरीज घर में खुद ही इलाज ले रहे हैं

HIGHLIGHTS

  • कोरोना संक्रमण से दौसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि प्रदेश में 165 नए कोरोना संक्रमित एक ही दिन में रविवार को मिले हैं, जो चिंताजनक है।
  • इनमें अजमेर में 5, अलवर में 2, बारां में 1, भीलवाड़ा में 5, बीकानेर में 21, चित्तौड़गढ़ में 7, दौसा में 1, जयपुर में 54 , जैसलमेर में 2 जोधपुर में 13, कोटा में 3, नागौर में 14, राजसमंद में 15, सीकर में 2, सिरोही में 2 और उदयपुर में 9 संक्रमित मरीज शामिल हैं।
coronavirus cases increase rapidally in rajasthan latest corona update
Coronavirus update

जयपुर। Jaipur

देश में मौसम के बदलाव के साथ एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर जानकारी दी और कहा पिछले कुछ दिनों में जो मेरे संपर्क में आए हैं वो सभी कोविड टेस्ट करवा लें।

ऐसे में वास्तविक संक्रमितों का आंकड़ा कई गुना ज़्यादा हो सकता है। ऐसे छिपे हुए मरीज सुपर स्प्रेडर भी साबित हो सकते हैं।

हर दिन बढ़ते कोविड मरीज चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया जाए तो काफी हद तक कोविड से बचा जा सकता है।

प्रदेश में 165 नए पॉज़िटिव केस 

जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण से दौसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि प्रदेश में 165 नए कोरोना संक्रमित एक ही दिन में रविवार को मिले हैं, जो चिंताजनक है।

इनमें अजमेर में 5, अलवर में 2, बारां में 1, भीलवाड़ा में 5, बीकानेर में 21, चित्तौड़गढ़ में 7, दौसा में 1, जयपुर में 54 , जैसलमेर में 2 जोधपुर में 13, कोटा में 3, नागौर में 14, राजसमंद में 15, सीकर में 2, सिरोही में 2 और उदयपुर में 9 संक्रमित मरीज शामिल हैं।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें