जयपुर | राजस्थान में मासूमों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। रिकॉर्ड पर संख्या अधिक नहीं आए इसके लिए अफसर प्रकरण दर्ज करने से ही बच रहे हैं।
एनजीओ ने दिया ज्ञापन: दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला, गर्भपात कराया, मामला दर्ज नहीं
आसपास काम करने वाली महिलाओं को जब मासूम के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़िता के ननिहाल पक्ष को जानकारी दी। बताया जाता है कि ननिहाल वालों ने गुजरात के किसी अस्पताल में उसका गर्भपात भी करवा दिया।
HIGHLIGHTS
- आसपास काम करने वाली महिलाओं को जब मासूम के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़िता के ननिहाल पक्ष को जानकारी दी। बताया जाता है कि ननिहाल वालों ने गुजरात के किसी अस्पताल में उसका गर्भपात भी करवा दिया।
संबंधित खबरें
सिरोही जिले में एक एनजीओ अनुतोष फाउण्डेशन ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलक्टर को ज्ञपन सौंपा है। इस मामले में संबंधित अफसरों का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।
अनुतोष फाउण्डेशन की ओर से इस मामले में जिला कलक्टर सिरोही को रिपोर्ट दी गई, जिसमें बताया कि बालिका के पिता नहीं है।
सिरोही जिले में दलित परिवार की एक मासूम बालिका जिसकी उम्र मात्र 13 साल है। उसके साथ नामजद आरोपी झाड़ोली वीर निवासी सकाराम द्वारा दुष्कर्म किया। उसने कई बार मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। ऐसे में वह गर्भवती हो गई।
ऐसे में आसपास काम करने वाली महिलाओं को जब मासूम के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़िता के ननिहाल पक्ष को जानकारी दी। बताया जाता है कि ननिहाल वालों ने गुजरात के किसी अस्पताल में उसका गर्भपात भी करवा दिया।
संबंधित खबरें
इस एनजीओ संचालकों का कहना है कि इस घटना की जानकारी पीड़िता ने स्वयं मौखिक दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि पीड़िता जो कि नाबालिग है उसका विवाह भी कर दिया गया है। ऐसे में इस संगठन ने मामले की जांच की मांग करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
अधिकारी के विरुद्ध हो सकता है मामला
पोक्सो कानून के तहत यदि पुलिस प्रकरण की रिपोर्ट होने के बावजूद दर्ज नहीं करती है तो सीधे तौर पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज करने का प्रावधान है।
हालांकि सिरोही पुलिस के अधिकारी का कहना है कि इस संबंध में जांच जारी है और मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
वैसे अभी यह समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में पुलिस को कानूनी प्रावधान होने के बावजूद अब तक प्रकरण दर्ज करने से कौन रोक रहा है।
ताज़ा खबरें
ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा बांध, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और जल संकट का बढ़ा खतरा
शेयर बाजार में बंपर तेजी: सेंसेक्स 1263 अंक उछला, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से निवेशकों की चांदी
हार की हैट्रिक के बाद कैसे बदली चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत? डेल स्टेन ने संजू सैमसन को दिया श्रेय
पीएम मोदी करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, भीषण गर्मी के बीच बालोतरा प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम