thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

पूर्व विधायक देवल का बटुआ चोरी: भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी की जीत का जश्न मनाते देवल का पर्स चोरी

desk

लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन चार जून को भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के जीत का जश्न मनाते समय रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल का पर्स चोरी हो गया। जिसके बाद उन्होंने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • लुंबाराम को माला पहनाते समय देवल का पर्स उसके जेब से चोरी हो गया। पर्स में 10 हजार रोकड़, ड्राइविंग लाईसेंस, पूर्व विधायक परिचय पत्र व एटीएम सहित कई डॉक्यूमेंट थे। जिसके बाद नारायणसिंह देवल ने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया हैं।
deval lost his wallet while celebrating the victory of bjp candidate lumbaram choudhary
पूर्व विधायक देवल का बटुआ चोरी

जालोर | लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन चार जून को भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी (lumbaram choudhary) के जीत का जश्न मनाते समय रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल (Narayan singh dewal) का पर्स चोरी हो गया। जिसके बाद उन्होंने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

भाजपा महामंत्री हरीश राणावत (harish ranawat) ने कोतवाली में मामला दर्ज कर बताया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम 2 लाख 1 हजार 543 मतों से विजय घोषित हुए हैं।

मतगणना के बाद 4.30 बजे आहोर (Ahor) चौराहे से विजय जुलुस निकाला गया था। जिसमें रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल भी शामिल हुए थे।

वहीं, लुंबाराम को माला पहनाते समय देवल का पर्स उसके जेब से चोरी हो गया। पर्स में 10 हजार रोकड़, ड्राइविंग लाईसेंस, पूर्व विधायक परिचय पत्र व एटीएम सहित कई डॉक्यूमेंट थे। जिसके बाद नारायणसिंह देवल ने जालोर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया हैं।

शेयर करें: