जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को मुंबई दौरे पर पहुंची। वहां उन्होंने आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
Rajasthan: दिया कुमारी ने देवेंद्र फड़नवीस और अन्य नेताओं से की मुलाकात
+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
संबंधित खबरें

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शपथ ग्रहण के पश्चात महाराष्ट्र के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के नव निर्वाचित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से भी भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
दिया कुमारी ने इससे पूर्व राजस्थान के प्रवासी समाज अध्यक्ष मोहन माली, चौनाराम सहित अन्य लोगों से मुलाक़ात की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत एयरपोर्ट पर राजस्थान पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सीमा यादव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी , राजस्थान हाउस वाशी से शशिकांता शर्मा ने किया।
ताज़ा खबरें
बीकानेर में बदला सियासी गणित: पंकज गहलोत दो वोट से विजयी
लॉरेंस-आरजू गैंग के दो इनामी शार्प शूटर जोधपुर में गिरफ्तार, सिरोही में भी रुके थे, दोनों पर 5-5 लाख का इनाम
राजस्थान
EWS आरक्षण में व्यावहारिक सुधारों की मांग, रविन्द्र सिंह भाटी बोले—केंद्र बदले पात्रता के कड़े नियम
राजस्थान
सिरोही में सौगंध का सियासी गणित: पांच भाजपा पार्षदों ने मंदिर में खाई कसम, प्रत्याशी को मिले सिर्फ 5 वोट
राजनीति