जयपुर | राजस्थान में पेपर लीक मामले को लेकर ईडी की हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद गोविंद डोटासरा ने मीडिया के सामने आकर अपना पहला बयान दिया है।
पहला बयान: ईडी की कार्रवाई के बाद सामने आए गोविंद सिंह डोटासरा, बोले- चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि...
गोविंद सिंह डोटासरा ने दिनभर से चल रही ईडी की कार्रवाई के बाद मीडिया के सामने आकर कहा कि किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
HIGHLIGHTS
- गोविंद सिंह डोटासरा ने दिनभर से चल रही ईडी की कार्रवाई के बाद मीडिया के सामने आकर कहा कि किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हो रही ईडी की छापेमारी के बाद राजस्थान का सियासी माहौल उफान पर आ गया है।
गुरूवार को सुबह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई के बाद पहले सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के विचार व संस्कार!
शाबाश डोटासरा जी@GovindDotasra pic.twitter.com/3HTc2WU1eX
संबंधित खबरें
अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं ईडी अधिकारी
इसके बाद अब गोविंद सिंह डोटासरा ने भी दिनभर से चल रही ईडी की कार्रवाई के बाद मीडिया के सामने आकर कहा कि किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
ईडी के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। वे अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं और उन्हें काम करने दिया जाए।
ईडी के अधिकारी मुझसे और घर के सभी लोगों से पूछताछ करने के बाद चले जाएंगे। इसमें किसी को भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
बता दें कि ईडी के अधिकारी डोटासरा के जयपुर सिविल लाइंस सरकारी आवास और उनके सीकर स्थित निजी निवास पर जांच करने पहुंचे हैं।
गुरूवार को भी पेपर लीक प्रकरण में ईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के 12 स्थानों पर छापेमारी की है।
गुरूवार को भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और निर्दलीय से कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशि ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।
इसी के साथ सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ समन भेजा गया है।
ताज़ा खबरें
स्वच्छ भारत मिशन 2.0: राजकोट में रोबोट करेंगे सीवर की सफाई, स्वच्छता कर्मियों को मिली नई पहचान और सम्मान
झुंझुनूं: इंस्टाग्राम रील पर कमेंट का विवाद बना मौत का कारण, युवक के सीने में सटाकर मारी गोली, 3 गिरफ्तार
स्वच्छ भारत मिशन 2.0: गुजरात ने पेश किया स्वच्छता और सम्मान का मॉडल, रोबोटिक तकनीक से बदली सफाईकर्मियों की जिंदगी
एम्स जोधपुर में दुर्लभ अनुवांशिक रोग से जूझती महिला की सफल किडनी सर्जरी, डॉक्टरों ने बचाई जान