जयपुर |अजमेर के केकडी में थाने के सामने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने वाले युवक अशोक गौतम (Ashok Gautam Suicide) का मामला अब राजनीतिक तूल पड़ रहा है।
आत्मदाह करने वाले युवक पर गरमाई राजनीति: राज्यवर्धन सिंह ने कहा- मां का आरोप, मेरे बेटे को घेर कर मारा
ऐसे में प्रदेश में महिला अपराध ,बिगडी कानून व्यवस्था और गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सांसद एंव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) ने हमला बोला है।
HIGHLIGHTS
- ऐसे में प्रदेश में महिला अपराध ,बिगडी कानून व्यवस्था और गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सांसद एंव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) ने हमला बोला है।
संबंधित खबरें
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों के बीच अब इस नए मामले ने गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जिसके चलते विपक्षी भाजपा को फिर से एक और बढ़ा मुद्दा मिल गया है।
ऐसे में प्रदेश में महिला अपराध ,बिगडी कानून व्यवस्था और गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सांसद एंव भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) ने हमला बोला है।
राठौड़ ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार पर कड़े वार किए हैं।
मां का आरोप- मेरे बेटे को घेर का मारा गया
संबंधित खबरें
मृतक अशोक गौतम द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री रघु शर्मा के जन्मदिन वाले दिन बनाए गए विडियो को दिखाते हुए कहा कि मृतक की मां ने आरोप लगाए हैं कि मेरे बेटे ने आत्मदाह नहीं किया उसे घेरकर मारा गया है।
अशोक गौतम माईन्स के काम मेें कांग्रेसी नेता रघु शर्मा के सहयोगी का पार्टनर था। जिसने पार्टनरशिप में पैसा लगा रखा था, लेकिन पैसों के लेनदेन के मामले में अशोक ने थाने में रघु शर्मा के सहयोगी पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
जिसमें सरकारी दबाव के चलते एफआर लगा दी गई और मृतक पर लगातार समझौते का दबाव बनाया गया।
एक साल बीत जाने के बाद भी जब अशोक के पैसे नहीं लौटाए गए तो उसने हाल ही में रघु शर्मा के जन्मदिन पर विडियो बनाकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि मृतक अशोक ने मौत से पहले जो विडियो बनाया उसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि थानों के बाहर पुलिस स्लोगन बदलकर लिखवा दो ‘‘नेताजी का डर, पैसों में विश्वास’’।
मृतक की मां ने बताया कि पूर्व मंत्री रघु शर्मा के सहयोगी ने मंत्री के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या की है।
गहलोत सरकार के जंगलराज ने पुलिस स्लोगन को वाकई बदल दिया।
अब से स्लोगन हो गया ‘‘जनता में डर, अपराधियों में विश्वास’’ एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, दूसरी तरफ गहलोत सरकार का कानून है, ‘‘अपराधियों का साथ और जनता अनाथ’’।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने कहा कि प्रदेश के अंदर जो गुंडागर्दी का माहौल बनाया गया है।
ऐसे में साधारण जनता डर के साये में है, और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। अपराधियों को संरक्षण ना देकर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए भले वह किसी भी पार्टी का हो।
पाली के जैतारण में सोहेल और सलमान नाम के दो लडकों ने 15 वर्ष की लड़की से गैंगरेप किया। बेहोशी हालत में पटक कर फरार हो गए।
इस मामले में आरोपियों पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने इसे दबाने की कोशिश की। क्या विशेष समुदाय के लिए अलग से कानून होता है।
प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, ,बाड़मेर के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म हुआ। प्रदेश में 22 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले बढे हैं। प्रतिदिन 17 महिला उत्पीडन के मामले दर्ज होते हैं।
ताज़ा खबरें
ईरान के खार्ग आइलैंड पर भीषण हमला: ट्रंप की डेडलाइन से पहले अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तेल अर्थव्यवस्था और मिसाइल डिपो तबाह
राजस्थान के स्कूलों में लगेंगे 'कोर्ट वाली दीदी' बॉक्स, अब छात्र बेझिझक कर सकेंगे साइबर अपराध की शिकायत
राजस्थान के स्कूलों में लगेंगे 'कोर्ट वाली दीदी' बॉक्स, अब छात्र बेझिझक कर सकेंगे साइबर अपराध की शिकायत
जयपुर: विधायक हरीश चौधरी की बेटी की कार का भीषण एक्सीडेंट, विधानसभा के पास पोल से टकराई क्रेटा