thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

पत्रकारों की मांग: पत्रकारों की समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा-आयुक्त, सूजस भारतीय प्रेस पत्रकार संघ ने सौंपा पत्रकारों की मांगों का ज्ञापन

desk

सोमवार को भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपने विचार रख रहे थे।  शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण के नियमों का सरलीकरण करने और अधिस्वीकरण के लिए पचास साल की उम्र की शर्त खत्म करने के साथ ही छोटे,लघु एवं मझौले अखबारों को हर माह नियमित दो पेज विज्ञापन जारी करने, जिला स्तरीय समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन देने, पत्रकार पेंशन सहायता राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए करने, पत्रकारों को सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पांच लाख तक की कैशलैस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही न्यूज पोर्टल्स एवं डिजिटल मीडिया की समस्याओं को दूर करने की मांग रखी
problems of journalists will be resolved in a phased manner
जोशी ने आयुक्त को मांगो को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा

जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त  सुनील शर्मा का कहना है कि पत्रकारों की सभी आवश्यक समस्याओं का समाधान शीघ्र किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। हमारी सोच है की पत्रकारों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

वे सोमवार को भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपने विचार रख रहे थे। सुनील शर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और वे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

आयुक्त  शर्मा ने इस अवसर पर भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष  अभय जोशी को संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।  जोशी ने इस मौके पर प्रदेश भर के मीडियाकर्मियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं को रखते हुए

पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण के नियमों का सरलीकरण करने और अधिस्वीकरण के लिए पचास साल की उम्र की शर्त खत्म करने के साथ ही छोटे,लघु एवं मझौले अखबारों को हर माह नियमित दो पेज विज्ञापन जारी करने, जिला स्तरीय समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन देने, पत्रकार पेंशन सहायता राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए करने, पत्रकारों को सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पांच लाख तक की कैशलैस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही न्यूज पोर्टल्स एवं डिजिटल मीडिया की समस्याओं को दूर करने की मांग रखी।

अभय जोशी ने आयुक्त को मांगो को लेकर ज्ञापन पत्र भी सौंपा। 

टैग: rajasthan Abhay Joshi
शेयर करें: