राजस्थान विधानसभा बजट 2023: विधानसभा में आज 10 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करने वाले थे। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने पिछले साल का बजट पढ़ दिया हो।
Rajasthan Budget Session 2023 Live: विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पढ़ा पिछले साल का बजट,भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार
राजस्थान विधानसभा बजट 2023: विधानसभा में आज 10 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करने वाले थे। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने पिछले साल का बजट पढ़ दिया हो।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान विधानसभा बजट 2023: विधानसभा में आज 10 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करने वाले थे। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने पिछले साल का बजट पढ़ दिया हो।
संबंधित खबरें
जैसे ही मुख्यमंत्री गहलोत ने सदन में बोलना शुरु किया, हमारी सरकार ने कोरोना के बावजूद कुशल वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण पेश किया है कोरोना में खुद की तारीफ भी की। इसी के साथ सदन में विपक्ष ने हंगामा करना शुरु कर दिया।
जितनी देर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, उतनी देर उन्होंने सिर्फ कोरोना की बात की, हमने कोरोना में ये किया, हमारी सरकार ने कोरोना में वो किया। विपक्षी दल का आरोप है की मुख्यमंत्री पिछले सरकार का बजट पेश कर रहे हैं, नए साल में क्या किया, जरा वो काम गिनाएं।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है। भारी हंगामा करते हुए विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए। विपक्ष ने ये भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ा है। भारी हंगामे के कारण सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।
बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने क्या कहा :
संबंधित खबरें
बजट भाषण की शुरुआत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। कोरोना काल में कोई भूखा नहीं सोया। प्रदेश की जनता को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शहरों में 100 दिन के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा करता हूं।
सीपी जोशी ने 42 मिनट की कार्यवाही को स्थगित की है, बजट सत्र में पहली बार ऐसा हुआ है#rajasthan #RajasthanNews #Budget2023 #BudgetSession #Budget #AshokGehlot @ashokgehlot51 #vidhansabha pic.twitter.com/6ugQ4q2ZZu
ताज़ा खबरें
मदन राठौड़ का अशोक गहलोत पर बड़ा हमला: बोले- अब 'इंतजार शास्त्र' छोड़ 'संतोष शास्त्र' सीखें और राजनीति से संन्यास लें
जालोर में कांग्रेस का 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान: भाजपा पर चुनाव टालने और लोकतंत्र के हनन का आरोप
मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लिंकिट की सुपरफास्ट डिलीवरी शुरू, अब चंद मिनटों में मिलेगा चार्जर, स्नैक्स और जरूरी सामान
जयपुर डिस्कॉम ने रचा इतिहास: 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ 29,462 करोड़ की बंपर वसूली, 102% रहा रेवेन्यू