जयपुर | राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष्य और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
पूनिया कर्नाटक के ग्रामीण जिलों में भाजपा के लिए चुनावी प्रचार-प्रसार की कमान संभालेंगे। अपने चुनावी अभियान के दौरान किसान पूनिया कर्नाटक में ग्रामिण और ओबीसी जातियों के लोगों के बीच पहुंचेंगे और रैलियां करेंगे।
HIGHLIGHTS
- पूनिया कर्नाटक के ग्रामीण जिलों में भाजपा के लिए चुनावी प्रचार-प्रसार की कमान संभालेंगे। अपने चुनावी अभियान के दौरान किसान पूनिया कर्नाटक में ग्रामिण और ओबीसी जातियों के लोगों के बीच पहुंचेंगे और रैलियां करेंगे।
संबंधित खबरें
इस साल राजस्थान से पहले कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव ( Karnataka assembly election 2023) होने जा रहे हैं।
जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को वहां की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें सतीश पूनिया का नाम भी शामिल है।
ऐसे में सतीश पूनिया तीन सप्ताह तक कर्नाटक में रहेंगे और भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार करेंगे।
इस दौरान पूनिया कर्नाटक के ग्रामीण जिलों में भाजपा के लिए चुनावी प्रचार-प्रसार की कमान संभालेंगे।
संबंधित खबरें
अपने चुनावी अभियान के दौरान किसान पूनिया कर्नाटक में ग्रामिण और ओबीसी जातियों के लोगों के बीच पहुंचेंगे और रैलियां करेंगे।
इसके लिए सतीश पूनिया आज ही बेंगलुरु रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि गुजराज व कर्नाटक में नए चेहरों को अधिक मौके मिले हैं। समाज के हर तबके के लोग आगे आंएगे।
साफ है कि पार्टी नए चेहरों को मौके देगी।
आपको बता दें कि, पिछले महीने ही राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी को बैठाया गया था।
सतीश पूनिया का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में 3 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका था, लेकिन इसे आगे नहीं बढ़ाते हुए ये जिम्मेदारी सीपी जोशी को सौंपी गई थी।
इसके बाद सतीश पूनिया को राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष की कमान दी गई थी और राजेन्द्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था।
ऐसे में अब एक बार फिर से सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कर्नाटक भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने पिछले दिनों ही एक बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी।
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के बड़े नेता पहले भी भाजपा में आए हैं और अब चुनावों से पहले भी बहुत से आने की तैयारी में हैं।
ताज़ा खबरें
बालोतरा में फिल्मी स्टाइल में युवती के अपहरण की कोशिश, जांबाज परिवार ने लाठियों से बदमाशों को खदेड़ा
राजस्थान में सियासी भूचाल: विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ FIR दर्ज, भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने लगाए गंभीर आरोप
मदन राठौड़ का अशोक गहलोत पर बड़ा हमला: बोले- अब 'इंतजार शास्त्र' छोड़ 'संतोष शास्त्र' सीखें और राजनीति से संन्यास लें
जालोर में कांग्रेस का 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान: भाजपा पर चुनाव टालने और लोकतंत्र के हनन का आरोप