thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

अब कौन होगा NCP प्रमख: शरद पवार ने दिया एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा

desk

दिग्गज नेता शरद पवार ने अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में कहा कि, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला लिया है। पवार के एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा के खिलाफ उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • दिग्गज नेता शरद पवार ने अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में कहा कि, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला लिया है। पवार के एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा के खिलाफ उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
sharad pawar announces resignation as ncp chief
sharad pawar

मुंबई | कर्नाटक में होने जा रहे चुनावों से पहले एनसीपी नेता शरद पवार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

दिग्गज नेता शरद पवार ने अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में कहा कि, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला लिया है।

शरद पवार ने कहा कि, अब मैं एनसीपी प्रमुख पद से रिटायर्ड होना चाहता हूं। अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता हूं। मैंने अध्यक्ष पद की कई साल तक जिम्मेदारी निभाई। 

हालांकि शरद पवार के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे है और उन्हें मनाने की जुगत में लगे हैं। 

पवार के एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा के खिलाफ उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

ऐसे में अब लोगों को इस पद के लिए एक ही उम्मीदवार अजित पवार दिखाई दे रहे हैं। 

वहीं, शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को भी शरद पवार का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। 

इस दौरान उन्होंने अपने मन की किताब के पन्नों को खोलते हुए ये भी कहा कि, मेरे लिए यह बात चौंकाने वाली थी कि अजीत ने अचानक भाजपा के साथ जाकर डिप्टी सीएम पद की शपथ क्यों ली? 

शेयर करें: