जयपुर | मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कल 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) मतगणना के दिन राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा जानें। मौसम विभाग (weather department) का अपडेट है कि 4 जून और 5 जून को मौसम साफ रहेगा, जिससे तेज गर्मी होगी।
मौसम विभाग: 6 जून से एक बार फिर बदलेगा मौसम
लोकसभा चुनाव मतगणना के दिन कैसा रहेगा मौसम
HIGHLIGHTS
- मौसम विभाग का अपडेट है कि 4 जून और 5 जून को मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी तेज होगी
- मौसम विज्ञानियों के अनुसार 6 जून से मौसम अचानक बदल जाएगा |
संबंधित खबरें
4 जून को मतगणना है तो बारिश जैसी कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। पर मौसम विज्ञानियों (meteorologists) के अनुसार 6 जून से मौसम अचानक बदल जाएगा। एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव (New weather system active) होने की संभावना है। इससे पूर्वी राजस्थान (Eastern Rajasthan) के जिलों में आंधी चलने के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
गंगानगर में रहा राजस्थान में सबसे अधिक तापमान
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, पिछले 48 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की गतिविधि हुई।
संबंधित खबरें
पिछले 2-3 दिनों से लगातार तापमान (temperature) में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान (temperature) गंगानगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
आगामी दिनों में अधिकांश स्थानों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे होगा। उत्तर और पूर्वी राजस्थान (Eastern Rajasthan) में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
ताज़ा खबरें
सनी देओल की नई फिल्म 'लखन' का बदला नाम, अब 'परशुराम' बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे जबरदस्त धमाल
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट? जानें पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद कश्मीर के 'मिनी स्विट्जरलैंड' के क्या हैं जमीनी हालात
जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
महिला आरक्षण पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का बड़ा हमला, कांग्रेस के 'षड्यंत्र' को किया बेनकाब