thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मौसम विभाग: राजस्थान के कई जिलों में अंधड़ के साथ होगी बारिश

desk

राजस्थान का मौसम महज कुछ घंटे में बदलने वाला है |

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान में लगातार पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ 
  • मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बारिश होने की सूचना दी है।
there will be rain with thunderstorm in many districts of rajasthan
मौसम विभाग अलर्ट

जयपुर | राजस्थान में लगातार पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से लोगों को नौतपन के बाद हीटवेव (Heatwave) और गर्मी से काफी राहत मिली।

ऐसे में लोगों के मन में बारिश को लेकर कई सवाल है कि हमारे इलाके में बारिश कब होगी, कब मौसम सुहाना होगा आदि। अब मौसम विभाग ने अलर्ट (Alert) जारी कर बारिश होने की सूचना दी है।

राजस्थान में इस दिन होगी बारिश

मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक, राजस्थान में 6 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है। इसका असर प्रदेश के कुछ भागों पर पड़ेगा। 06-08 जून के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph तक की दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश का तापमान रहेगा कुछ ऐसा

पिछले 24 घंटों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी (northern and western) भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। सर्वाधिक तापमान 45.6 डिग्री पिलानी में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक, आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

राज्य के उत्तर-पश्चिमी (northern and western) भागों में आगामी 24 घटों के दौरान अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव (Heatwave) की संभावना है।

शेयर करें: