thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

बातों में दे दिया हिंट: वसुंधरा राजे ने कहा- बस 6 महीने की बात है, फिर... कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा नेताओं में भी हलचल

desk

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, बस 6 महीने की बात है, फिर 2003 और 2013 जैसा विकास होगा।  राजे ने अपनी बातों में ही कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेताओं को बहुत बड़ा हिंट दे डाला है। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, बस 6 महीने की बात है, फिर 2003 और 2013 जैसा विकास होगा।  राजे ने अपनी बातों में ही कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेताओं को बहुत बड़ा हिंट दे डाला है। 
vasundhara raje gave hint about election said   now it is only matter of 6 months
Vasundhara Raje

जयपुर | चुनाव तो नेताओं का त्यौहार कहा जाता है। चुनाव के आते ही सभी नेतागण एक्टिव हो जाते हैं। जहां पिछले पांच सालों तक नहीं पहुंचे चुनावों के आते ही वहां के कोने-कोने में सेंध मार देते हैं।

राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है। विधानसभा चुनावों का समय करीब आते ही हर किसी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सक्रिय होकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

ऐसे में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे भी राजस्थान में जगह-जगह दौरे कर रही है। 

जहां गहलोत मोदी सरकार और भाजपा पर प्रहार कर रहे हैं वहीं वसुंधरा राजे गहलोत सरकार को निशाना बनाती दिख रही है।

ऐसे में गुरूवार को वसुंधरा राजे ने एक बड़ा बयान देते हुए सियासी महकमें में हलचल पैदा कर दी है।

बस 6 महीने की बात है, फिर...

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, बस 6 महीने की बात है, फिर 2003 और 2013 जैसा विकास होगा। 

राजे ने अपनी बातों में ही कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेताओं को बहुत बड़ा हिंट दे डाला है। 

राजे की इस बात से कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा नेताओं में भी हलचल मच गई है।

राजे ने इस दौरान गहलोत सरकार पर झालावाड़ की उपेक्षा का भी आऱोप मढ दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय उपेक्षा का शिकार बने झालावाड़ में अब उस वक्त की भाजपा सरकार जैसा विकास होगा।

राजे ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तो बन गई पर उसे जनता से कोई वास्ता नही रहा।

न आज पर्याप्त बिजली है और न पर्याप्त पानी। लोगों को रोज़गार भी नहीं है। 

पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है और ये सरकार आंख मूंद कर सो रही है।

कानून व्यवस्था, बिजली और तमाम मूलभूत सुविधाएं लापता हैं। 

इसी के साथ राजे ने ये भी कहा कि अगर उनकी सरकार को 5 साल और मिल जाते तो झालावाड़ समेत पूरे प्रदेश का सम्पूर्ण विकास हो जाता।

शेयर करें: