thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

भरतपुर को मिला नया कलेक्टर: अचानक बदले गए एक आईएएस अधिकारी और 5 आईपीएस ऑफिसर

desk

निर्वाचन विभाग की गाज कई अधिकारियों पर गिरी है। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने एक आईएएस अधिकारी व 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें कर दिए हैं। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • निर्वाचन विभाग की गाज कई अधिकारियों पर गिरी है। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने एक आईएएस अधिकारी व 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें कर दिए हैं। 
5 ips and one ias transferred in rajasthan

जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग बेहद सख्त रूख अपनाता दिख रहा है। 

ऐसे में एक बार फिर से निर्वाचन विभाग की गाज कई अधिकारियों पर गिरी है। 

निर्वाचन विभाग के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने एक आईएएस अधिकारी व 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें कर दिए हैं। 

भरतपुर को मिला नया कलेक्टर

कार्मिक विभाग द्वारा किए गए तबादलों के चलते भरतपुर को नया जिला कलेक्टर मिला हैं। 

ऐसे में आईएएस अविचल चतुर्वेदी को भरतपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। 

इसके अलावा निवार्चन विभाग के निर्देश 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए हैं।

इन  IPS अधिकारियों के हुए तबादलें

- राजीव पचार को एसपी हनुमानगढ़ लगाया गया।

- योगेश दाधीच को भिवाड़ी का एसपी बनाया गया है।

- आलोक श्रीवास्तव को डीडवाना कुचामन के एसपी की कमान सौंपी गई है।

- शांतनु कुमार सिंह जयपुर ग्रामीण के एसपी होंगे। 

- प्रवीण नायक को नुनावत चुरू के एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। 

शेयर करें: