चूरू | राजस्थान में देवउठनी एकादशी पर शादी की शहनाईयों की गूंज के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कईयों की हालत गंभीर बताया जा रही है।
बारात से लौट रहे थे: देवउठनी एकादशी की रात राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो वाहन आपस में भिड़े, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर
हादसे का शिकार हुई एक कार में लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
HIGHLIGHTS
- हादसे का शिकार हुई एक कार में लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
संबंधित खबरें
राजस्थान के चूरू जिले में यह दर्दनाक हादसा विवाह समारोह से लौट रहे वाहन की दूसरे वाहन से टक्कर के बाद हुआ।
पुलिस के अनुसार, जिले के सरदार शहर में गुरूवार देर रात गांव भादासर के नजदीक दो कारों में आमने-सामन की जोरदार टक्कर हो गई।
दोनों कारों में करीब दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जबकि, चार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें भी दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
संबंधित खबरें
रफ्तार में थे दोनों वाहन, सड़क पर नहीं था डिवाइडर
पुलिस ने बताया कि दोनों कारों की रफ्तार बहुत तेज थी और सड़क के बीच में डिवाइडर भी नहीं थी।
सड़क पर रोड लाइट भी नहीं होने के कारण कारें आमने सामने से जा भिड़ी।
हादसे में शिकार लोगों की पहचान में जुटी पुलिस
जानकारी में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई एक कार में लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अभी हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं।
दोनों कारों के नंबर और लोगों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
ताज़ा खबरें
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को BCCI का नोटिस, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर शुरू हुई औपचारिक जांच
राजसमंद: सड़कों पर मौत का बोझ ढो रहे ओवरलोड ट्रक, नियमों की धज्जियां उड़ाने से जनता में भारी आक्रोश