जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ’महंगाई राहत शिविर’ को लेकर लोगों में कितना उत्साह है इसका एक शानदार नमूना देखने को मिला है।
Video Viral: ’महंगाई राहत कैंप’ में महिला का हुआ रजिस्ट्रेशन तो बुढ़ापे में छा गई जवानी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसकी खुशी इस कदम फूट पड़ी कि उसने अपनी उम्र का तकाजा भी भूला दिया और वहीं पर जोरदार तरीके से डांस करने लगी।
HIGHLIGHTS
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसकी खुशी इस कदम फूट पड़ी कि उसने अपनी उम्र का तकाजा भी भूला दिया और वहीं पर जोरदार तरीके से डांस करने लगी।
संबंधित खबरें
सीएम अशोक गहलोत ने बजट के दौरान की गई राहत घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए पिछले दिनों ही ’महंगाई राहत शिविर’ का आगाज किया है।
ऐसे में राजस्थान के हर जिले में सरकार की राहत के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसकी खुशी इस कदम फूट पड़ी कि उसने अपनी उम्र का तकाजा भी भूला दिया और वहीं पर जोरदार तरीके से डांस करने लगी।
राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के राहत कार्ड हाथ में लेकर झूमती बुजुर्ग महिला को देखकर वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे।
संबंधित खबरें
यहीं नहीं कैंप में काम कर रहे अधिकारियों ने भी तालियां बजाकर महिला का उत्साह बढ़ाया।
दादी माँ खुश #महंगाई_राहत_कैंप ????#MehngaiRaahatCamp pic.twitter.com/rPvlq9CDvs
ये वायरल वीडियो जोधपुर में चल रहे राहत कैंप का बताया गया है। जहां ये 80 की महिला रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंची थी।
जब महिला का रजिस्ट्रेशन हो गया तो महिला अपनी खुशी रोक नहीं पाई और सबके सामने झूम उठी।
वैसे तो सोशल मीडिया पर कई तरह के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बुजुर्ग महिला ने तो इतनी उम्र में भी अपने लटके-झटकों से सभी को हिला दिया है।
महिला का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
मैं आपको गारंटी देता हूँ कि.....#महंगाई_राहत_कैंप#MehangaiRaahatCamp pic.twitter.com/oknyc8rGcG
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार प्रदेश के कई शहरों का दौरा करते हुए वहां महंगाई राहत कैंप में पहुंच रहे हैं और लोगों का समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के जरिए भी सीएम गहलोत ने कहा है कि -
मैं हाथ जोड़ता हूँ
आपकी उस मेहनत को जिससे आप दिन-रात परिवार की जरुरतें पूरी करने के लिए पैसे जोड़ते हैं।
आपके उस विश्वास को जिसके साथ आप हनुमानगढ़ के महंगाई राहत कैंप में आए।
मैं तो बस आपके आशीर्वाद से इस कोशिश में लगा हूँ कि परिवार के सदस्य की तरह आपके कुछ काम आ सकूं।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड