जयपुर | Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद अपना कुनबा बढ़ाने में लगी आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि उनके संपर्क कई दलों के नेता हैं।
AAP का दावा: कई दलों के लोग हमारे संपर्क में, जल्द ही नामचीन चेहरे होंगे सबके सामने
विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद अपना कुनबा बढ़ाने में लगी आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि उनके संपर्क कई दलों के नेता हैं।
HIGHLIGHTS
- विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद अपना कुनबा बढ़ाने में लगी आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि उनके संपर्क कई दलों के नेता हैं।
संबंधित खबरें
पार्टी का बड़ा दावा है कि अब और कई बड़े नाम लोगों के सामने आने वाले हैं।
बता दें कि राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने रविवार को जयपुर में एंट्री करते ही बिग बॉस फेम गोरी नागौरी समेत कांग्रेस नेता और निर्दलियों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।
दो दिन से आप के प्रदेश प्रभारी की कई समाजसेवियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुलाकात हुई।
मुलाकातों के चले लंबे दौर के बाद मंगलवार को प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के बीच लंबी चर्चा हुई।
संबंधित खबरें
विनय मिश्रा ने बताया कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उन सभी राजनीतिक दलों का मुकाबला करेगी जो वोट तो जनहित के नाम पर लेते हैं लेकिन जीतने के बाद सिर्फ अपने हित को सर्वाेपरि रखते हैं।
इस बार राजस्थान की जनता सिर्फ और सिर्फ शिक्षा, पानी, रोजगार जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनेगी। राजस्थान के इतिहास में ये शायद पहला चुनाव होगा कि जब जातियों के नाम पर वोट हथियाने वाली पार्टियां भी जनता से जुड़े मुद्दों और शिक्षा, स्वास्थ्य की बात कर रही हैं। ये जो राजनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है ये आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी की देन है। यही बदलाव आने वाले विधानसभा चुनाव में एक नया इतिहास लिखेगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि हमारे पास बहुत से पोर्टफोलियो आए हैं । लेकिन पार्टी उन लोगों को प्रत्याशी बनाएगी जो विनिंग हों या जनता के लिए काम करने वाले हों। युवाओं, पढ़े लिखे लोगों और ज़मीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा।
हमारे कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में हैं और जनता भी अब राजस्थान में बदलाव चाहती है इसीलिए राजस्थान में आम आदमी पार्टी को जनसमर्थन भी मिल रहा है। आज लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर समाज में बदलाव लाना चाहते हैं और उसी बदलाव का असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी