जयपुर, 24 जनवरी। उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजकीय महाविद्यालय खोले जाने की कार्यवाही की जाएगी।
Rajasthan: केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने की कार्यवाही की जाएगी - उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री
उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजकीय महाविद्यालय खोले जाने की कार्यवाही की जाएगी।
HIGHLIGHTS
- उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजकीय महाविद्यालय खोले जाने की कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान इस सम्बन्ध में सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
इससे पहले उन्होंने विधायक चुन्नीलाल सी. एल. प्रेमी बैरवा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विधानसभा क्षेत्र केशोरायपाटन में वर्तमान में कोई भी राजकीय महाविद्यालय संचालित नहीं है। संसाधनों की उपलब्धता एवं गुणावगुण के आधार पर चरणबद्ध रूप से नवीन राजकीय महाविद्यालय खोले जाने पर विचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजकीय महाविद्यालय खोले जाने का विचार रखती है।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी