जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी, तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी, निरंजनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशगिरी जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उत्तरप्रदेश : प्रयागराज महाकुंभ में साधु-संतों से मिले भजनलाल शर्मा
संबंधित खबरें
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य मृदुल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के साथ विरासत के संरक्षण का विजन देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ एकता और समता का संगम हैं तथा इसका साक्षी बनना अभिभूत करने वाला हैं। उन्होंने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री शर्मा की इस दौरान असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से भी मुलाकात हुई।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
राजस्थान
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
क्राइम
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी
राजस्थान