कांग्रेस नेता राहुल गाँधी मोदी सरनेम विवाद पर दो दिन से राष्ट्रीय चर्चा का विषय बने हुए है. राहुल को इस मामले में सूरत की सेशन कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई और इस वजह से उन्हें अपनी संसद की सदस्यता भी गंवानी पड़ी.
भाजपा नेता ने मोदी सरनेम पर : भाजपा नेता खुशबू सुन्दर का मोदी सरनेम वाला ट्वीट हो गया वायरल, जानिए पूरी कहानी
आपको बता दे खुशबू सुन्दर का वायरल होने वाला ये ट्वीट 15 फरवरी 2018 का है और जब खुशबू सुन्दर ने यह ट्वीट किया था तब वह कांग्रेस की नेता हुआ करती थी. लेकिन 2020 में खुशबू सुन्दर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था.
HIGHLIGHTS
- खुशबू सुन्दर का वायरल होने वाला ये ट्वीट 15 फरवरी 2018 का है खुशबू सुन्दर दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री रही है
संबंधित खबरें
इस पूरे मामले पर देशभर में कांग्रेस की तरफ से व्यापक प्रतिक्रिया हुई है और कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा की सरकार पर खूब आरोपों की बौछार कर दी है. लेकिन इसी बीच भाजपा नेता खुशबू सुन्दर का एक रोचक ट्वीट वायरल हो रहा है.
तब कांग्रेस में थी खुशबु सुन्दर
आपको बता दे खुशबू सुन्दर का वायरल होने वाला ये ट्वीट 15 फरवरी 2018 का है और जब खुशबू सुन्दर ने यह ट्वीट किया था तब वह कांग्रेस की नेता हुआ करती थी. लेकिन 2020 में खुशबू सुन्दर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था.
कांग्रेस नेता रहते हुए खुशबू सुन्दर ने यह ट्वीट किया था जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस ट्वीट पर मानो मीम्स की बौछार हो गई है.
संबंधित खबरें

क्या ट्वीट किया था खुशबू सुन्दर ने
मोदी सरनेम पर ट्वीट करते हुए खुशबू सुन्दर ने अपने ट्वीटर हेंडल लिखा कि यहां #Modi वहां #Modi जहां देखो #Modi... लेकिन ये क्या ?? हर #Modi के आगे #bhrashtachaar सरनेम लगा हुआ है.. तो बात को ना समझो..#Modi मतलब #bhrashtachaar.. चलिए #Modi का मतलब ही भ्रष्टाचार कर देते हैं.. ये ज्यादा बेहतर है..#Nirav #Lalit #Namo = भ्रष्टाचार.

अभिनेत्री ने नेत्री बनी है खुशबू सुन्दर
खुशबू सुन्दर दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री रही है और उन्होंने अलग - अलग भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. सिनेमा से जब मन भर गया तो खशबू ने 2010 में द्रविड़ मुनेत्र कषगम के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा को शुरू किया. इसके बाद 2014 में खुशबू कांग्रेस में शामिल हो गई और प्रवक्ता रही.
लेकिन 2020 में कांग्रेस का दामन छोड़ खुशबू सुन्दर भाजपा में शामिल हो गई.
ताज़ा खबरें
अप्रैल 2026 में 14 दिन बैंकों में नहीं होगा काम, शेयर बाजार भी 10 दिन रहेगा बंद; देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान: गहलोत, डोटासरा और जूली में लगी है 'जलेबी रेस', कांग्रेस को बताया महिला विरोधी
जापान में गुलाबी हुआ आसमान: चेरी ब्लॉसम के 800 किस्मों के लाखों पेड़ों ने ओढ़ी फूलों की चादर, जानें घूमने का सबसे सही समय और खास बातें
वैशाख मास 2024: पवित्र नदियों में स्नान और जल दान से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें महत्व और नियम