जोधपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जहां सभी दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी आपस में ही उलझती दिख रही है।
गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार: BJP विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा- वो पैदा भी नहीं हुए थे तब से पार्टी में सक्रिय हूं, ऐसा बयान शोभा नहीं देता
विधायक सूर्यकांता व्यास ने गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh Shekhawat) के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब वो पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वे पार्टी में सक्रिय हैं।
HIGHLIGHTS
- विधायक सूर्यकांता व्यास ने गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh Shekhawat) के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब वो पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वे पार्टी में सक्रिय हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा करके अचानक से सुर्खियों में आईं जोधपुर की भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास (Suryakanta Vyas) अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बयानबाजी को लेकर चर्चा में हैं।
वो तो मेरे बेटे की तरह हैं, लेकिन ऐसा बयान शोभा नहीं देता
विधायक सूर्यकांता व्यास ने गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh Shekhawat) के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब वो पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वे पार्टी में सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि आज वो केंद्रीय मंत्री हैं, इसलिए ऐसा बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता है।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि वो तो मेरे बेटे की तरह है। अगर मेरा बेटा भी ऐसी बात करे तो मैं क्या कर सकती हूं, वो तो केंद्रीय मंत्री हैं।
केंद्रीय मंत्री शेखावत के एक बयान से विधायक सूर्यकांता व्यास बेहद आहत हो गई और खुद को रोक नहीं पाईं।
हालांकि उन्होंने शेखावत के खिलाफ खुलकर कोई बयानबाजी नहीं की।
क्या कहा था केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ?
दरअसल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीन दिन पहले नागौर के परबतसर में भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास और कैलाश मेघवाल को लेकर विवादित बयान दे दिया था।
विधायक व्यास द्वारा शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करने को लेकर कहा था कि 90 की उम्र ने बुढ़ापे में बचपन जैसी गलती करा दी।

विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा था- गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम
बता दें कि जोधपुर के सूरसागर से विधायक सूर्यकांता व्यास ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि अशोक गहलोत ने राजा-महाराजा जैसा काम किया है।
ऐसे काम आज तक कोई नहीं कर पाया। ऐसे काम या तो राजा-महाराजा करते थे या फिर सीएम गहलोत ने किए हैं।
सीएम के आभार के पोस्टर तक भी लगवाए थे।
बता दें कि गहलोत सरकार की ओर से पुष्करणा समाज के मंदिर निर्माण करने के लिए चार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। जिस पर विधायक व्यास ने गहलोत की राजा महाराजाओं के साथ तुलना करते हुए भाजपा संगठन तक को हिला दिया था।
जिसके बाद से भाजपा नेताओं ने विधायक सूर्यकांता व्यास के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बयानबाजी शुरू कर दी थी।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी