कांग्रेस : फिर मध्य प्रदेश की सियासत संभालेंगे दिग्गी राजा

फिर मध्य प्रदेश की सियासत संभालेंगे दिग्गी राजा
digvijay singh
Ad

Highlights

अब वह विधान सभा क्षेत्रों की यात्रा कर पार्टी के हरावल दस्तों -सेवादल ,युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं से मुलाकात कर चुनावी माहौल पैदा करेंगे।  साथ ही दिग्गी राजा ब्लॉक कॉंग्रेस ,जिला कांग्रेस और पार्टी के दुसरे संगठनों किसान कांग्रेस ,महिला कांग्रेस को भी सक्रिय करने के उपायों पर काम करेंगे।

New Delhi | राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से हरकत में आयी कांग्रेस राजस्थान में भले ही फैसला लेने में फिसड्डी साबित हो।

मध्यप्रदेश को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। यह फैसला है मध्यप्रदेश की कांग्रेस राजनीति में दिग्गी राजा यानि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सक्रियता।

राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होने हैं सो कांग्रेस मध्यप्रदेश में सत्ता वापसी को लेकर फिर से हरकत में है।  और, इस सक्रियता की धुरी बन रहे हैं कांग्रेस के राजा साहेब -दिग्विजय सिंह। कमलनाथ के आग्रह और पार्टी नेतृत्व की इच्छा पर दिग्विजय सिंह इसी शुक्रवार से  मध्यप्रदेश में सक्रिय हो अलग अलग विधान सभा क्षेत्रों के दौरे की तैयारी में हैं।

कांग्रेस में राजा साहेब के नाम से मशहूर दिग्विजय सिंह एमपी की राधौगढ़ रियासत के राजा हैं और मध्यप्रदेश कांग्रेस में उन्हें चाणक्य की भूमिका में देखा जाता है।  लगातार दस साल बतौर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश का शासन संभाल चुके दिग्विजय सिंह ने पांच साल पहले नर्बदा यात्रा के जरिये कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार किया था।

अब वह विधान सभा क्षेत्रों की यात्रा कर पार्टी के हरावल दस्तों -सेवादल ,युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं से मुलाकात कर चुनावी माहौल पैदा करेंगे।  साथ ही दिग्गी राजा ब्लॉक कॉंग्रेस ,जिला कांग्रेस और पार्टी के दुसरे संगठनों किसान कांग्रेस ,महिला कांग्रेस को भी सक्रिय करने के उपायों पर काम करेंगे।

2018 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने में 1993 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह की नर्बदा यात्रा और रणनीति को बड़ी वजह माना गया था।  

हालाँकि ,ज्योतिरादित्य सिंधिया से पार्टी नेतृत्व की दूरियों के चलते ये सरकार डेढ़ साल ही चल सकी।  अब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को मध्यप्रदेश में सत्ता वापसी की बड़ी उम्मीदें हैं ,लिहाजा दिग्विजय सिंह कमलनाथ के आग्रह और पार्टी नेतृत्व की इच्छा पर एक बार फिर सक्रिय होने जा रहे हैं।  

दिग्गी राजा की यह सक्रियता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही उन्होंने यह बयान देकर चौंका दिया था कि कांग्रेस के कई नेता उनके खिलाफ देश भर में माहौल बनाने में शामिल हैं।

Must Read: Rajasthan Loksabha chunav 2024 क्या मुस्लिमों के साथ BJP जैसा ही व्यवहार करेगी कांग्रेस

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :