हनुमानगढ़ | लोगों में से मान-मर्यादा, शालिनता और आदर भाव किस हद तक खत्म हो गई है। इसका जीता जागता उदाहरण राजस्थान में एक गणमान्य लोगों की बैठक में देखने को मिला।
बैठक में हंगामा: विधायक बोले, थप्पड़ मार दूंगा, तहसीलदार ने भी आपा खो, कहा- तेरे लगेगी चल हट, Watch Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विधायक तहसीलदार को थप्पड़ मारने की कह रहे है तो तहसीलदार भी उनके सामने हो रहा है। नौबत तो हाथापाई तक आ जाती है, लेकिन साथ में मौजूद लोगों को दोनों को रोकना पड़ता है।
HIGHLIGHTS
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विधायक तहसीलदार को थप्पड़ मारने की कह रहे है तो तहसीलदार भी उनके सामने हो रहा है। नौबत तो हाथापाई तक आ जाती है, लेकिन साथ में मौजूद लोगों को दोनों को रोकना पड़ता है।
संबंधित खबरें
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विधायक तहसीलदार को थप्पड़ मारने की कह रहे है तो तहसीलदार भी उनके सामने हो रहा है।
नौबत तो हाथापाई तक आ जाती है, लेकिन साथ में मौजूद लोगों को दोनों को रोकना पड़ता है।
ये मामला हनुमानगढ़ की संगरिया पंचायत समिति में हुई साधारण सभा की बैठक का बताया गया है।
आपसी तनातनी के कारण बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई।
संबंधित खबरें
वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी और तहसीलदार विश्वप्रताप चारण की कहासुनी सीमा पार करते हुए अभद्रता तक पहुंच गई।
संगरिया से भाजपा विधायक गुरदीप शाहपिनी और तहसीलदार विश्वप्रकाश चारण pic.twitter.com/DefU9P8TcX
कैसे बढ़ गया मामला ?
जानकारी के मुताबिक, जिला परिषद हनुमानगढ़ के आदेश के बाद शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद ब्लॉक स्तरीय बैठक पुनः आहुत की गई थी।
इस बैठक में फसल खराबा व विशेष गिरदावरी को लेकर तहसीलदार चारण से डायरेक्टर विक्रमसिंह कलहरि सवाल जवाब कर रहे थे।
बस यहीं से मामला बिगड़ गया और दोनों उलझ पड़े। ऐसे में विधायक शाहपीनी भी तहसीलदार से से उलझ गए।
अधिकारियों का जनता, किसानों, जनप्रतिनिधियों से बात करने का रवैया बड़ा ख़राब हो गया है pic.twitter.com/phlyM1wI0U
इस बीच विधायक ने तहसीलदार को कहा आप चले जाओ। तहसीलदार बोले, मैं क्यों जाऊं आप जाओ। विधायक नाराज होकर खड़े हुए और बोले थप्पड़ मार दूंगा।
ऐसे में तहसीलदार ने भी आपा खो दिया और कहा कि, तेरे लगेगी चल हट।
इसके बाद मामला हाथापाई तक जाता देख एसडीएम, बीडीओ व अन्य लोगों ने माहौल शांत करवाया, लेकिन गुस्से में तहसीलदार बैठक छोड़कर चलते बने।
ताज़ा खबरें
जालोर की माहेश्वरी चौहान ने बढ़ाया भारत का मान, एशियन गेम्स में महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य
बीकानेर में बदला सियासी गणित: पंकज गहलोत दो वोट से विजयी
लॉरेंस-आरजू गैंग के दो इनामी शार्प शूटर जोधपुर में गिरफ्तार, सिरोही में भी रुके थे, दोनों पर 5-5 लाख का इनाम
EWS आरक्षण में व्यावहारिक सुधारों की मांग, रविन्द्र सिंह भाटी बोले—केंद्र बदले पात्रता के कड़े नियम