thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Jalore Rajasthan: जवाई नदी के आह्वान को लेकर किसानों ने किया 1008 जप

ललित पथमेड़ा

भारतीय किसान संघ के बैनर तले जवाई बांध के पानी पर हक तय करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को महापड़ाव में ज

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
farmer chanting 1008 for jawai river in jalore
जवाई नदी के आह्वान को लेकर किसानों ने किया 1008 जप

जालोर | भारतीय किसान संघ के बैनर तले जवाई बांध के पानी पर हक तय करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने किसानों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को महापड़ाव में जालोर, आहोर, उम्मेदाबाद, मांडवला, सायला और बागोड़ा उपखंडों के किसान शामिल हुए। धरने के दौरान किसान नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उनके हक की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

धरने के बाद, किसानों ने सर्दी में अलाव जलाकर समय बिताया। जैसे-जैसे रात का समय आया, सभी किसान महापड़ाव के लिए लगे टेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने जवाई नदी के पुनः आगमन के लिए 'जवाई माता के नाम' से 1008 जप किया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रतन सिंह कानीवाड़ा, शिवसेना यूबीटी के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित, किसान नेता जगाराम माली, करणसिंह, वागराम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

किसानों का यह संकल्प है कि जब तक जवाई नदी पर उनके हक को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

शेयर करें: