सिरोही. जिले के भूतेश्वर महादेव मंदिर भूतगांव में बुधवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सिरोही विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में किसान समस्याएं लेकर पहुंचे।
सिरोही राजस्थान : किसान सम्मेलन में धरतीपुत्रों ने भरी हुंकार
HIGHLIGHTS
- किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान, कई सालों की लंबित समस्याओं का किया समाधान
- - सिरोही जिले के भूतेश्वर महादेव मंदिर भूतगांव में आयोजित हुआ किसान सम्मेलन
संबंधित खबरें
सम्मेलन में मौजूद पटवारियों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की समस्याएं सुनी और हाथों-हाथ समाधान किया।
जिला परिषद सदस्य व शिवगंज के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह मांडाणी ने बताया कि किसान सम्मेलन में कई सालों से लंबित समस्याओं का समाधान किया गया।
खेत व सिंचाई संबंधित समस्याओं को लेकर किसाना काफी सालों से परेशान थे। सम्मेलन में किसानों की कई सालों से लंबित बांडाबंदी की समस्या का भी समाधान किया।
सम्मेलन में ओड़ा, नारादरा, भूतगांव, मनोरा, जावाल, जामोतरा, सवली, ऊड़, वराड़ा समेत कई गांवों के किसानों व संबंधित पंचायत के पटवारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
सम्मेलन में मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा, सिरोही प्रधान हसमुख कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमराराम कुमावत, सिरोही उप प्रधान नारायणसिंह, दीपेन्द्र सिंह पीथापुरा, महिला सिंह चारण, हेमंत पुरोहित, मूल सिंह देवड़ा अंदौर समेत कई गांवों के सरपंच, पटवारी व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में जिला परिषद सदस्य व शिवगंज के पूर्व प्रधान दिलीप सिंह मांडाणी ने सम्मेलन में आने वाले सभी का आभार जताया।
ताज़ा खबरें
तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को दी मुख्यमंत्री बनने की बधाई, 'सिलेक्टेड' सीएम कहकर कसा कड़ा तंज
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की टेंशन, खेलेंगे या नहीं?
नूर अहमद की फिरकी में उलझे कोलकाता के दिग्गज, एमएस धोनी की 'सीक्रेट' सलाह ने दिलाई चेन्नई को शानदार जीत
सिरोही: बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और निष्पक्ष जांच की मांग