जयपुर | Lunar Eclipse 2023: दुनिया में एक बार फिर से खगोलीय घटना होने जा रही है। जी हां, साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को हुआ था और अब साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है।
साल का पहला चंद्र ग्रहण कल: जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और असर
बुद्ध पूर्णिमा यानि 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण कल यानि शुक्रवार रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।
HIGHLIGHTS
- बुद्ध पूर्णिमा यानि 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण कल यानि शुक्रवार रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।
संबंधित खबरें
बुद्ध पूर्णिमा यानि 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण कल यानि शुक्रवार रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा।
कई राशियां होंगी प्रभावित
ज्योतिषशास्त्रानुसार कल होने जा रहे चंद्र ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है। जिसके चलते मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ?
संबंधित खबरें
5 मई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा।
यह ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
यह चंद्र ग्रहण एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर के अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।
नहीं लगेगा सूतक काल
5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा। ऐसे में इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा।
गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण में ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले से सूतक कला शुरू होता है, जबकि सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है।
सनातन धर्म में हर तरह के ग्रहण को अशुभ माना गया है । सूतक काल से ही पूजा-पाठ और शुभ कार्य बंद रहते हैं ।
ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। किसी भी चीज की खरीदारी से भी बचना चाहिए और ग्रहण में भोजन नहीं पकाना चाहिए।
ग्रहण की समाप्ति के बाद से धार्मिक कार्य फिर से शुरू होते हैं।
बता दें कि कल लगने जा रहे चंद्र ग्रहण से 15 दिन पहले ही 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण लगा था।
इस सूर्य ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा गया था।
आपको ये भी बता दें कि, साल 2023 का अगला और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को होगा।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड