कांग्रेस को फिर झटका: आंध्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस दिग्गज किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल

आंध्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस दिग्गज किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल
kiran kumar reddy
Ad

Highlights

किरण कुमार रेड्डी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे राजधानी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से किरण कुमार रेड्डी संयुक्त आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में पद पर रह चुके हैं।

नई दिल्ली । राहुल गांधी मामले में उलझी कांग्रेस पार्टी को शुक्रवार को फिर से एक और बड़ा झटका लगा है। 

अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने हाथ का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने की ठान ली है। बता दें कि मार्च महीने में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

किरण कुमार रेड्डी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे राजधानी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से किरण कुमार रेड्डी संयुक्त आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में पद पर रह चुके हैं।

पीएम मोदी से हुए प्रभावित

कांग्रेस के होते हुए भी किरण कुमार रेड्डी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से काफी प्रभावित रहे। ऐसे में उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने को लेकर कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल हो गए।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में एन किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ‘किरण कुमार रेड्डी भाजपा परिवार में शामिल होने से आंध्र प्रदेश में भाजपा के लिए यह एक बड़ा बढ़ावा होगा। 

ऐसे में भाजपा अब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करेंगी क्योंकि रेड्डी की एक विधायक और मंत्री के रूप में छवि बेहद ही साफ रही है। 

बता दें कि, 1959 में जन्मे रेड्डी ने 25 नवंबर, 2010 से 1 मार्च, 2014 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में पद संभाला था। ऐसे में 2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री रहे।

Must Read: कांग्रेस नेता की राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को धमकी

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :