thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

’पायलट’ की उड़ान के लिए ’महामंथन’: दिल्ली में आज होगा फुल-फाइनल फैसला, पीसीसी का हो सकता है विस्तार

desk

राजस्थान कांग्रेस में चली आ रही गरमाहट को कूल करने के लिए दिल्ली में गुरूवार को कांग्रेस पार्टी महामंथन कर रही है।  इसमें माना जा रहा है कि पायलट को फिर से नई उड़ान का मौका मिलेगा और बार-बार लगाए जा रहे कयासों को आराम।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान कांग्रेस में चली आ रही गरमाहट को कूल करने के लिए दिल्ली में गुरूवार को कांग्रेस पार्टी महामंथन कर रही है।  इसमें माना जा रहा है कि पायलट को फिर से नई उड़ान का मौका मिलेगा और बार-बार लगाए जा रहे कयासों को आराम।
full final decision will be held in delhi today on sachin pilot pcc may be expanded

जयपुर |  राजस्थान कांग्रेस में चली आ रही गरमाहट को कूल करने के लिए दिल्ली में गुरूवार को कांग्रेस पार्टी महामंथन कर रही है। 

इसमें माना जा रहा है कि पायलट को फिर से नई उड़ान का मौका मिलेगा और बार-बार लगाए जा रहे कयासों को आराम।

इसी के साथ ये भी संभावना जताई जा रही है कि पीसीसी का भी विस्तार किया सकता है।

राजस्थान में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और 14 जुलाई से विधानसभा सत्र की शुरूआत भी होने जा रही हैं।

ऐसे में पार्टी आलाकमान दिल्ली में आज राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ आगे की रणनीति को लेकर महामंथन करने में जुटे हुए हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के इस महामंथन में सचिन पायलट को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जाएगा। 

पायलट को चुनावों से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर उनकी नाराजगी दूर की जा सकती है। 

इसके लिए इस बैठक में राजस्थान से 28 नेताओं को बुलाया गया है। जिनमें सचिन पायलट भी शामिल हैं।  

हालांकि इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत पैर में चोट लगी होने के कारण नहीं पहुंच पाए है, लेकिन वे इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं। 

IND vs WI T20 Series: वेस्टइंडीज टीम के छक्के छुड़ाएंगे आईपीएल के सूरमा, यशस्वी जायसवाल समेत इन यंगस्टर्स को मौका https://rb.gy/5d28c #INDvsWI #IndiavsWestIndies #cricket #sports #T20Series

कांग्रे के इस महामंथन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी समेत तमान वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं। 

मीटिंग के लिए राजस्थान से लगभग सभी प्रमुख मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं। इसके अलावा तीनों सहप्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में सचिन पायलट के अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, स्पीकर सीपी जोशी, भंवर जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, शकुंतला रावत, रमेश मीणा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, ममता भूपेश, लालचंद कटारिया, रामलाल जाट, जाहिदा खान, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव, धीरज गुर्जर, रफीक खान, रामेश्वर डूडी, रघुवीर सिंह मीणा, हरीश चौधरी, रघु शर्मा, परसादी लाल मीणा समेत कुल 28 नेता इस मीटिंग में शामिल हैं। 

शेयर करें: