thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

Ajmer Rape Case: 11वी की छात्रा से गैंगरेप मामले में शिव सेना एवं भाजपा के कार्यकर्ताओ ने एसपी को ज्ञापन देकर कहा आरोपियों के घरो पर बुलडोजर चलाओ

desk

क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग 11वीं की छात्रा से गैंगरेप के मामले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एसपी कार्यालय पर विरोध किया गया। बीजेपी ने विरोध जताते हुए एसपी देवेंद्र बिश्नोई को ज्ञापन दिया।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • यह प्रकरण अजमेर में हुए सन 1992 के ब्लैकमेल कांड के पुनरावृत्ति प्रतीत होता है। इस प्रकरण की गहनता से जांच करने पर कई अन्य व्यक्तियों की सहभागिता इस प्रकरण में सामने आएगी। पूर्व में हुए ब्लैकमेल कांड की तरह अजमेर को कलंक नहीं झेलना पड़े।
in the case of gang rape of an 11th standard student shiv sena and bjp workers gave a memorandum to the sp and said to run a bulldozer on the houses of the accused
अजमेर मे 11वी की छात्रा से गैंगरेप मामला
अजमेर | क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग 11वीं की छात्रा से गैंगरेप के मामले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एसपी कार्यालय पर विरोध किया गया। बीजेपी ने विरोध जताते हुए एसपी देवेंद्र बिश्नोई (DEVENDRA  VISNOI) को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी भूमिका की जांच करवाने की मांग की है।
 
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सोनी (ramesh soni) ने बताया कि विगत दिनों अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता से गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दोनों युवक सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती पीड़िता के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल कर पैसे हड़प रहे थे।
 
जिला अध्यक्ष सोनी ने कहा कि यह प्रकरण अजमेर में हुए सन 1992 के ब्लैकमेल कांड के पुनरावृत्ति प्रतीत होता है। इस प्रकरण की गहनता से जांच करने पर कई अन्य व्यक्तियों की सहभागिता इस प्रकरण में सामने आएगी।
पूर्व में हुए ब्लैकमेल कांड की तरह अजमेर को कलंक नहीं झेलना पड़े। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने एसपी देवेंद्र बिश्नोई को ज्ञापन दिया है।
 
जिला अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन के जरिए एसपी देवेंद्र विश्नोई से इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की जांच कर गिरफ्तार करने की मांग की।
इसके साथ ही ऐसे अपराधों पर अधिकतम छात्रों को अवैध कैफ़े व रेस्टोरेंट में ले जाया जाता है, यह सभी अवैध रूप से चल रहे हैं। इन पर भी संबंधित विभाग के साथ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
 
शिवसेना ने भी जताया विरोध
 
पीड़िता से गैंगरेप मामले में सोमवार को शिवसेना अजमेर की ओर से भी विरोध जताते हुए एसपी अजमेर देवेंद्र विश्नोई को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देकर शिवसेना के पदाधिकारी ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी भूमिका क्या है इसे लेकर जांच करने की मांग की है।
इसके साथ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की गई है। उंहोने कहा आरोपी कोई भी हो बचाना नहीं चाहिए
शेयर करें: