thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मुस्लिम समाज का आयोजन : लाखों की तादाद में लोग आ रहे हैं ,इसलिए हटाया जा रहा अतिक्रमण

लोकेन्द्र किलाणौत

वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थानीय लोगों की तरफ से निकाले गए दरवाजों नालियों और सीढ़ियों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया,

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर खानू खान बूधवाली एक्शन मोड में   आने वाले दिनों में यहां पर इजतीमे में का आयोजन होगा 
jaipur breaking news

जयपुर. राजधानी जयपुर के कर्बला इलाके में मिल रही अतिक्रमण की शिकायत के बाद आज राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर खानू खान बूधवाली एक्शन मोड में नजर आए.,

यहां वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थानीय लोगों की तरफ से निकाले गए दरवाजों,नालियों और सीढ़ियों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया. 

इस दौरान राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ ब्रह्मपुरी थाने का जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा, वहीं वक्फ बोर्ड की तरफ से की गई इस कार्रवाई को लेकर चेयरमैन बुधवाली ने बताया की आने वाले दिनों में यहां पर इजतीमे में का आयोजन होगा जिसमें लाखों की तादाद में लोगों के शिरकत करने की संभावना है,

 ऐसे में आज यहां पर इलाके का जायजा लिया और जो जो निर्माण यहां पर बाधा उत्पन्न कर रहे थे उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया. 

बुधवाली ने बताया की हम लोगों की काफी खुशी है कि यहां के स्थानीय लोगों ने हमारा काफी सहयोग किया, उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह का एक्शन आगे भी जारी रहेगा. 

शेयर करें: