जयपुर | कांग्रेस का हाथ छोड़ कर कमल खिलाने का वादा कर भाजपा में शामिल हुई दिग्गज नेता ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha) अब हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) पर हमलावर होती दिख रही हैं।
मेरी चुनौती स्वीकार करें: BJP में आते ही गरजीं ज्योति मिर्धा, कहा- वही घोड़े और वही मैदान अब मेरे सामने चुनाव लड़ें हनुमान बेनीवाल
ज्योति मिर्धा ने कहा है कि बेनीवाल को मेरी चुनौती है, वे अब मेरे सामने चुनाव लड़ें... वही घोड़े और वही मैदान है। उनके पास जीतने के लिए पूरे वोट नहीं थे, इसलिए गठबंधन करके भाजपा का सहारा लिया।
HIGHLIGHTS
- ज्योति मिर्धा ने कहा है कि बेनीवाल को मेरी चुनौती है, वे अब मेरे सामने चुनाव लड़ें... वही घोड़े और वही मैदान है। उनके पास जीतने के लिए पूरे वोट नहीं थे, इसलिए गठबंधन करके भाजपा का सहारा लिया।
संबंधित खबरें
ज्योति मिर्धा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर जमकर निशाना साधा है।
मेरी चुनौती स्वीकार करें बेनीवाल
ज्योति मिर्धा ने कहा है कि बेनीवाल को मेरी चुनौती है, वे अब मेरे सामने चुनाव लड़ें... वही घोड़े और वही मैदान है।
उनके पास जीतने के लिए पूरे वोट नहीं थे, इसलिए गठबंधन करके भाजपा का सहारा लिया।
गहलोत सरकार पर लगाए आरोप
संबंधित खबरें
ज्योति मिर्धा शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को ही हनुमान बेनीवाल को पनपाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल को गहलोत ने ही पनपाया है। बेनीवाल जब चुनाव लड़ रहे थे तो पीछे से कई कांग्रेसी नेता उन्हें समर्थन दे रहे थे।
ऐसे वक्त पर सीएम गहलोत चाहते तो इन्हें रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
गहलोत ने तो इनके क्षेत्र के लिए डीएमएफटी के बजट में 22 करोड़ रुपए तक स्वीकृत किए हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही ज्योति मिर्धा ने भाजपा का दामन थामा है।
ज्योति पश्चिमी राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा हैं।
प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले ज्योति मिर्धा का कांग्रेस छोड़ना और भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए भारी सियासी नुकसान माना जा रहा है।
वहीं, भाजपा में उनकी एक जाट चेहरे के तौर पर बड़ी एंट्री मानी जा रही है।
ऐसे में भाजपा इस बार विधानसभा चुनावों में जाट बाहुल्य नागौर बेल्ट में ज्योति मिर्धा के जरिए सेंध मारने की कोशिश में हैं।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया