जयपुर । माइनिंग विभाग की जयपुर टीम ने गोपनीय तरीके से अवैध खनन के खिलाफ शुक्रवार को आमेर की जाटावाली व बिलोंची, आंधी व बस्सी में बड़ी कार्रवाई की है। एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत के निर्देशन में जयपुर एमई श्याम कापडी की टीम ने गश्त के दौरान जाटावाली में अवैध परिवहन करते हुए चेजा पत्थर से भरे दो डंपर पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 26 हजार 400 रुपए की शास्ति वसूली गई।
Rajasthan: जयपुर के तीन क्षेत्रों में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई
HIGHLIGHTS
- प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त के अधिकारियों के फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देशों का ही परिणाम है कि अवैध खनन के खिलाफ जयपुर के पास इतनी बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई
संबंधित खबरें
प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त के अधिकारियों के फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देशों का ही परिणाम है कि अवैध खनन के खिलाफ जयपुर के पास इतनी बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई।
एमई जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि विभागीय टीम ने टीम सदस्यों को भी कार्रवाई से पहले पता नहीं लगने दिया कि किस स्थान पर कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद पहले जाटावाली उसके बाद बिलौची में दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर दौलतपुरा थाना को सुपुर्द कर 53500 रु. की शास्ति लगाई । इसी तरह बस्सी में एक चेजा पत्थर की ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर बस्सी थाना के सुपुर्द कर 27640 रु. की शास्ती लगाई गई है।
इसके साथ ही आंधी क्षेत्र में मार्बल खांडा की एक ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर संबंधित थाने में सुपुर्द करने के साथ ही 27800 रु. की शास्ती लगाई गई है। माइनिंग इंजीनियर जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चेतराम मीणा, जैद अली, अरुण वर्मा और सुधीर शर्मा ने हिस्सा लिया।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?