सिरोही | राजस्थान के सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा तहसील अंतर्गत स्वरूपगंज कस्बे में स्थित मानव सेवा आश्रम आज मानवता और करुणा की एक जीवंत मिसाल के रूप में उभर रहा है। इस आश्रम के माध्यम से समाजसेवी जिगर रावल ने अपना संपूर्ण जीवन निराश्रित, बेसहारा और उपेक्षित प्रभुजियों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
मानव सेवा आश्रम: निराश्रितों का अटूट सहारा: सिरोही: मानव सेवा आश्रम बना करुणा और सेवा की मिसाल, निराश्रितों को मिल रहा नया जीवन
सिरोही के स्वरूपगंज में जिगर रावल का मानव सेवा आश्रम बेसहारा लोगों को सम्मानजनक जीवन और उपचार प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश कर रहा है।
HIGHLIGHTS
- जिगर रावल द्वारा संचालित आश्रम बेसहारा लोगों का बना सहारा।
- समाजसेवी एडवोकेट हार्दिक रावल ने किया भोजन सहयोग।
- स्वरूपगंज में मानवता की मिसाल पेश कर रहा आश्रम।
संबंधित खबरें

ऐसे व्यक्ति जिनका संसार में कोई सहारा नहीं है या जो परिस्थितियोंवश अपने परिजनों से बिछड़कर दर-दर भटकने को विवश हैं, उन्हें जिगर रावल न केवल आश्रय देते हैं, बल्कि उनके रहने, भोजन, चिकित्सा और गरिमापूर्ण जीवन की पूरी जिम्मेदारी भी उठाते हैं। आश्रम में इन प्रभुजियों की सेवा तन, मन और धन के साथ पूरी निष्ठा से की जाती है।
हाल ही में, भीमाना निवासी समाजसेवी एडवोकेट हार्दिक रावल ने आश्रम का दौरा किया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से प्रभुजियों को भोजन परोसा और एक समय के भोजन का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। हार्दिक रावल की इस उपस्थिति और सहयोग ने आश्रम में सेवा और संवेदना के वातावरण को और अधिक मजबूती प्रदान की है।

संबंधित खबरें
आज यह आश्रम न केवल क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है, बल्कि उन लोगों के लिए संजीवनी के समान है जिन्हें समाज ने त्याग दिया था। जिगर रावल का यह निस्वार्थ प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है और निराश्रितों को पुनः सम्मान के साथ जीने की राह दिखा रहा है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?