thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

AJMER: बिना बताये घर से निकल कर रचा दी शादी वकील ने फ़ोन करके दी जानकारी

desk

एक मोबाइल नम्बर से फोन आया और बताया कि वह रणजीत सिंह(RANJEET SINGH) वकील बोल रहा है

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • जेतगढ बामनिया निवासी पिता ने जवाजा थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई |
married without informing lawyer called and gave information
नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई

अजमेर | जवाजा थाना क्षेत्र की खबर बिना बताए घर से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। पिता ने यह कहते हुए कि एक वकील ने फोन कर शादी कराने की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेतगढ बामनिया निवासी पिता ने जवाजा थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद घर परिवार के साथ मिलकर घर, गांव, आस पास रिश्तेदारों के यहां सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं पर भी कोई पता नहीं चला।

इसके बाद एक मोबाइल नम्बर से फोन आया और बताया कि वह रणजीत सिंह(RANJEET SINGH) वकील बोल रहा है और उसने बेटी की शादी करवा दी है। बेटी घर से जाते समय अपने सारे कागजात लेकर गई। उसे जसवंत सिंह(JASWANT SINGH) निवासी राव का बाडिया कोट किराना अपने साथ जबरन बहला फुसलाकर कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामलाल (RAMLAL) को सौंपी है।

शेयर करें: