thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

Sirohi: ड्यूटी निभा रहे कांस्टेबल पर बदमाशों ने किया हमला, शहीद हुआ कांस्टेबल निरंजन सिंह

गणपत सिंह मांडोली

मेले में ड्यूटी के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े को सुलझाने गए कॉन्स्टेबल पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल कांस्टेबल आन ड्यूटी शहीद हो गया है। मामला सिरोही की पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज इलाके का है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव का है पूरा मामला
  • कॉन्स्टेबल निरंजन सिंह मूल रूप से नागौर जिले के गोटन निवासी थे
  • कांस्टेबल निरंजन सिंह के गर्दन के पास चाकू से वार कर की हत्या
  • लौटाना के मेले में ड्यूटी पर तैनात थे सिपाही निरंजन सिंह
miscreants attacked the constable while performing duty constable niranjan singh was martyred
शहीद कांस्टेबल निरंजन सिंह

सिरोही | मेले में ड्यूटी के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े को सुलझाने गए कॉन्स्टेबल पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल कांस्टेबल आन ड्यूटी शहीद हो गया है। मामला सिरोही की पिंडवाड़ा तहसील के स्वरूपगंज इलाके का है।

मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिस कांस्टेबल के शहीद होने के बाद सिरोही पुलिस में मातम और रोष है। अब मौके पर पिंडवाड़ा, रोहिड़ा व सरूपगंज सहित कई थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस ने शहीद कांस्टेबल का शव सरूपगंज अस्तपाल की मोर्चरी में रखवाया है।

विवाद सुलझाने मेले में गए थे निरंजन
सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कॉन्स्टेबल निरंजन सिंह मूल रूप से नागौर जिले के गोटन निवासी थे। पिछले 3 साल से सरूपगंज थाने में ही तैनात थे।

महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए उनकी ड्यूटी स्वरूपगंज तहसील के लौटाना गांव में शिवरात्रि पर लगे मेले में लगाई गई थी। इस दौरान यहां दो पक्षों में विवाद हो गया। उन्हें सूचना मिली और वह इस झगड़े को सुलझाने पहुंचे थे।

शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे से 1 बजे के बीच उन्हें भीड़ में मौजूद बदमाशों ने चाकू मार दिया।

हादसे की सूचना पर सिरोही एसपी अनिल कुमार, पिंडवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करनोत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने कांस्टेबल निरंजन को मृत घोषित कर दिया।

टैग: sirohi rajasthan police
शेयर करें: