thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

चार थानों का पुलिस जाप्ता तैनात: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला गरमाया, 12 घंटे से शव के साथ प्रदर्शन पर लोग 

desk

25 नवंबर को वोटिंग के बाद फलासिया थाने के सोम गांव में देर रात भाजपा कार्यकर्ता कांतिलाल की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे का कारण विधानसभा चुनाव के चलते दुश्मनी होना माना जा रहा है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • 25 नवंबर को वोटिंग के बाद फलासिया थाने के सोम गांव में देर रात भाजपा कार्यकर्ता कांतिलाल की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे का कारण विधानसभा चुनाव के चलते दुश्मनी होना माना जा रहा है।
murder of bjp worker in udaipur people doing protest with dead body for 12 hours

उदयपुर | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के दिन उदयपुर में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 

शनिवार को जिले के झाड़ोल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आने के बाद से सनसनी फैली हुई है। 

लेकिन 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन और मृतक के परिजनों में बात नहीं बन पाई है। 

बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को वोटिंग के बाद फलासिया थाने के सोम गांव में देर रात भाजपा कार्यकर्ता कांतिलाल की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी।

इस हत्या के पीछे का कारण विधानसभा चुनाव के चलते दुश्मनी होना माना जा रहा है। वारदात के बाद भाजपा पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

12 घंटो से शव मौके पर पड़ा

मृतक के परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया है। प्रशासन द्वारा परिजनों से काफी समझाईश की जा रही है, लेकिन  परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में 12 घंटो से भी ज्यादा समय से शव मौके पर पड़ा है। जिसके चलते क्षेत्र में तनाव भी बढ़ता जा रहा है। 

हालांकि, पुलिस इस हत्या की वारदात के हर एंगल से जांच कर रही है।

क्षेत्र में माहौल को शांत रखने के लिए झाड़ोल डिप्टी सहित चार थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया है। 

आपको बता दें कि उदयपुर जिले के झाड़ोल से कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल दरांगी और भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल खराड़ी चुनावी मैदान में हैं।

साथ ही कल हुई वोटिंग का कुल प्रतिशत रिकॉर्ड 74.96 फीसदी रहा है, हालांकि, अब जीत किसके हाथ लगती है इसका खुलासा तो 3 दिसंबर को ही हो पाएगा। 

शेयर करें: