जयपुर | राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
कल भी जाना होगा ऑफिस: राजस्थान चुनाव के मद्देनजर नवरात्र स्थापना और रविवार का अवकाश रद्द, यहां कलक्टर ने जारी किए आदेश
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की नवरात्र स्थापना (Navratri 2023) की छुट्टी रद्द कर दी गई है। 15 अक्टूबर यानि कल से नवरात्र की शुरूआत हो रही है और नवरात्र स्थापना के प्रथम दिवस पर सरकारी अवकाश रहता है।
HIGHLIGHTS
- प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की नवरात्र स्थापना (Navratri 2023) की छुट्टी रद्द कर दी गई है। 15 अक्टूबर यानि कल से नवरात्र की शुरूआत हो रही है और नवरात्र स्थापना के प्रथम दिवस पर सरकारी अवकाश रहता है।
संबंधित खबरें
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की नवरात्र स्थापना (Navratri 2023) की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
15 अक्टूबर यानि कल से नवरात्र की शुरूआत हो रही है और नवरात्र स्थापना के प्रथम दिवस पर सरकारी अवकाश रहता है।
हालांकि इस दिन रविवार का अवकाश भी पड़ रहा है लेकिन ये अवकाश रद्द कर दिया गया है।
गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। ऐसे में प्रशासनिक अमला अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
संबंधित खबरें
इसी को लेकर नागौर के जिला कलक्टर ने शनिवार और रविवार की सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने इन दो दिन के अवकाश के दौरान भी सभी सरकारी कर्मचारियों को कार्य करने और सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने रखने के आदेश जारी किए हैं।
ऐसे में 14 अक्टूबर शनिवार और 15 अक्टूबर रविवार को भी राजकीय अवकाश के दिन नागौर, डीडवाना, कुचामन जिले के समस्त राजकीय कार्यालय खुले रहेंगे।
इस दौरान सभी कार्मिकों को ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा। बता दें कि चुनाव को देखते हुए मतदान दलों के ड्यूटी आदेश तामिल किये जाने प्रस्तावित है।
ताज़ा खबरें
जैसलमेर के लाठी में मिला दुर्लभ प्रजाति का घायल गिद्ध, वन्यजीव प्रेमियों ने मानवता दिखाकर बचाई जान, वन विभाग कर रहा उपचार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: जयपुर के कारोबारी परिवार के 6 लोग घायल, बच्चे ने बयां किया खौफनाक मंजर
जयपुर में एक साल रहा लश्कर आतंकी 'खरगोश': सी-स्कीम में की नौकरी, फर्जी पासपोर्ट बनाकर हुआ फरार, एटीएस की जांच तेज
शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती: जानें 85 वर्षीय दिग्गज नेता की सेहत का ताजा अपडेट और क्या बोले डॉक्टर