करौली | राजस्थान में शनिवार की सुबह अचानक से कुछ लोगों के लिए काल बन गई।
कैला देवी के दर्शन को आए थे: करीब डेढ़ दर्जन पदयात्री चंबल नदी में डूबे, 3 की मौत, कई लापता
शनिवार यानि आज सुबह करौली के मण्डरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पार करने के दौरान भयानक हादसा हो गया। जिसमें 15 से भी ज्यादा लोग नदी में डूब गए।
HIGHLIGHTS
- शनिवार यानि आज सुबह करौली के मण्डरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पार करने के दौरान भयानक हादसा हो गया। जिसमें 15 से भी ज्यादा लोग नदी में डूब गए।
संबंधित खबरें
करौली जिले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग चंबल नदी में डूब गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है जबकि, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
ये सभी लोग एमपी से कैला देवी के दर्शन के लिए आए थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार यानि आज सुबह करौली के मण्डरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पार करने के दौरान भयानक हादसा हो गया। जिसमें 15 से भी ज्यादा लोग नदी में डूब गए।
हादसा की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया।
संबंधित खबरें
मौके पर मेडिकल टीम, सिविल डिफेंस की टीम पहुंची और लोगों नदी में तलाशना शुरू किया।
10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके अलावा 3 लोगों के शव भी बरामद किए गए। अभी भी 6 लोगों लापता बताए जा रहे हैं।
कैला देवी के दर्शन को आए थे
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलाद गांव के थे और करौली में कैला देवी के दर्शन करने आए थे।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु 4 दिन पहले एमपी से पदयात्रा करते हुए कैला देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। आज सुबह मण्डरायल क्षेत्र के रोंधई गांव के पास चम्बल नदी के छोई घाट से जब ये श्रद्धालु नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में डूबते चले गए। बताया जा रहा है कि, समय बचाने के लिए पदयात्रियों के चत्थे ने चंबल नदी से गुजरने का फैसला लिया और हादसे का शिकार हो गए।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया