सिरोही | सिरोही के पिंडवाड़ा तहसील के वाटेरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है स्कूल में एक महिला कर्मचारी ने छात्रों से अपने पैर धुलवाए। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनीता के पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सिरोही पिंडवाड़ा: पियोन महिला ने धुलवाए छात्रा से पाव परिजनों का आरोप , निलंबित हो कर्मचारी
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन सफाई देने में जुटा है। प्रधानाचार्य रामलाल का कहना है कि यह ब्यूटीशियन कोर्स का एक हिस्सा है। छात्रों को कोर्स की ट्रेनिंग दी जा रही थी।
HIGHLIGHTS
- स्कूल में एक महिला कर्मचारी ने छात्रों से अपने पैर धुलवाए |
- स्कूल प्रशासन से चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को निलंबित करने की मांग की है।
संबंधित खबरें
वीडियो सामने आने के बाद आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किस अधिकार से उनके बच्चों से पैर धुलवा रही है। परिजनों का आरोप है कि इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन खामोश है। बताया जा रहा है कि जब पैर धुलवाए जा रहे थे, तब 15-16 छात्र मौजूद थे।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम वीडियो सामने आने के बाद पैर धो रहा 9वीं क्लास की छात्रा मानसिक तनाव में आ गया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को निलंबित करने की मांग की है।
स्कूल प्रशासन की सफाई- ब्यूटीशियन कोर्स का हिस्सा
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन सफाई देने में जुटा है। प्रधानाचार्य रामलाल का कहना है कि यह ब्यूटीशियन कोर्स का एक हिस्सा है। छात्रों को कोर्स की ट्रेनिंग दी जा रही थी।
संबंधित खबरें
जिला शिक्षा अधिकारी हनीफ खां ने बताया कि ब्यूटीशियन कोर्स का एक हिस्सा है। इस बारे में जांच की जा रही है कि छात्रों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिला पैर क्यों धुलवा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: जयपुर के कारोबारी परिवार के 6 लोग घायल, बच्चे ने बयां किया खौफनाक मंजर
जयपुर में एक साल रहा लश्कर आतंकी 'खरगोश': सी-स्कीम में की नौकरी, फर्जी पासपोर्ट बनाकर हुआ फरार, एटीएस की जांच तेज
शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती: जानें 85 वर्षीय दिग्गज नेता की सेहत का ताजा अपडेट और क्या बोले डॉक्टर
सरकार ने अश्वगंधा के पत्तों पर लगाया कड़ा बैन, आयुर्वेद एक्सपर्ट्स ने बताया सेहत के लिए क्यों हैं ये जहर