जयपुर | Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस समेत सभी पार्टियां अपने दिग्गजों को प्रचार के लिए उतार रही है।
बीकानेर में होगा रोड़ शो: आज पाली-हनुमानगढ़ में सुनाई देगी पीएम मोदी की दहाड़
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झौंक रखी है। इसके लिए उसके स्टार प्रचारक राजस्थान के रण में उतरे हुए हैं। ऐसे में दो दिन लगातार राजस्थान का दौरा करने के बाद आज फिर तीसरे दिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रदेश के दौरे पर हैं।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झौंक रखी है। इसके लिए उसके स्टार प्रचारक राजस्थान के रण में उतरे हुए हैं। ऐसे में दो दिन लगातार राजस्थान का दौरा करने के बाद आज फिर तीसरे दिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रदेश के दौरे पर हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झौंक रखी है।
इसके लिए उसके स्टार प्रचारक राजस्थान के रण में उतरे हुए हैं।
ऐसे में दो दिन लगातार राजस्थान का दौरा करने के बाद आज फिर तीसरे दिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रदेश के दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज पाली, हनुमानगढ़ और बीकानेर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रोड़ शो भी करेंगे।
संबंधित खबरें
पाली-हनुमानगढ़ में जनसभा और बीकानेर में होगा रोड़ शो
आज अपने राजस्थान दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी सुबह पाली से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ओम आश्रम जाडन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे पीलीबंगा स्टेडियम में चुनावी रैली करने के बाद करीब शाम 4 बजे बीकानेर में रोड शो भी करेंगे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। रोड शो का पूरा रूट तय कर लिया गया है।
ऐसे में जहां-जहां से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला गुजरेगा उस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इस दौरान प्रधानमंत्री पर फूल भी बरसाए जाएंगे। ऐसे में प्रशासन ने 25 स्थानों पर इसकी व्यवस्था की है।
आपको बता दें कि भाजपा ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार को रिपीट होने से रोकने और कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
21 नवंबर को हाड़ौती होगा पीएम नरेंद्र मोदी टारगेट
इसी बीच 21 नवंबर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में जनसभाएं कर भाजपा के लिए समर्थन जुटाएंगे।
पीएम मोदी हाड़ौती में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिसमें पहली जनसभा सुबह 10 बजे बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में होगी।
वहीं दूसरी, जनसभा कोटा के दशहरा मैदान में दोपहर करीब 11ः30 बजे प्रस्तावित है।
ताज़ा खबरें
JJM घोटाला: सुबोध अग्रवाल ने सुधांश पंत पर फोड़ा ठीकरा, कहा- '600 करोड़ का मामला उनके समय का'
सुरों की रानी आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा: उमराव जान को दी नई पहचान, जयपुर के संगीत प्रेमियों से था गहरा लगाव
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट