thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले प्रधानमंत्री मोदी

thinQ360

यूक्रेन के ताजा हालात के साथ-साथ शांति की राह पर आगे बढ़ने का मुद्दा भी दोनों की चर्चाओं में प्रमुखता से शामिल रहा। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
prime minister modi met ukrainian president zelensky
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ प्रधानमंत्री मोदी

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ के अवसर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक की।

इन दोनों ही राजनेताओं ने प्रधानमंत्री की हाल की यूक्रेन यात्रा को याद किया और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर संतुष्टि प्रकट की । यूक्रेन के ताजा हालात के साथ-साथ शांति की राह पर आगे बढ़ने का मुद्दा भी दोनों की चर्चाओं में प्रमुखता से शामिल रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीति और संवाद के साथ-साथ सभी हितधारकों के बीच जुड़ाव के माध्यम से भी युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्पष्ट, सुसंगत और रचनात्मक दृष्टिकोण को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत युद्ध का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहायता मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पिछले लगभग तीन महीनों में इन दोनों ही राजनेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी। दोनों  राजनेताओं ने पारस्‍परिक संपर्क निरंतर बनाए रखने पर सहमति जताई है। गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर है 

शेयर करें: