thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

आप नेता को आया गुस्सा, बोले: मैं सस्पेंड सांसद राघव चड्ढा, मेरा अपराध क्या है, अब देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है

desk

राघव ने भाजपा के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट किया है।  इसी के साथ उन्होंने अपना स्टेटस ’मैंबर ऑफ पार्लियामेंट’ भी बदल कर ’सस्पेंडेड मैंबर ऑफ पार्लियामेंट’ कर लिया है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राघव ने भाजपा के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट किया है।  इसी के साथ उन्होंने अपना स्टेटस ’मैंबर ऑफ पार्लियामेंट’ भी बदल कर ’सस्पेंडेड मैंबर ऑफ पार्लियामेंट’ कर लिया है।
raghav chadha suspended from lok sabha video tweet on social media
Raghav Chadha

नई दिल्ली |पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित होने के बाद भाजपा से काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। 

राघव ने भाजपा के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्वीट किया है। 

इसी के साथ उन्होंने अपना स्टेटस ’मैंबर ऑफ पार्लियामेंट’ भी बदल कर ’सस्पेंडेड मैंबर ऑफ पार्लियामेंट’ कर लिया है।

दरअसल, बीते दिन आप सांसद रावघ चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था।

गौरतलब है कि उनके खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर का मामला सामने आने के बाद से ही वे लगातार अपना पक्ष रख रहे हैं। 

इसके लिए उन्होंने दो दिन पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। जिसके बाद उन्हें राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया।

अब क्या कहा वीडियो में ?

आप नेता राघव चड्ढा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि- नमस्कार... मैं सस्पेंडेड राज्यसभा सांसद राघव चड्डा।

जी हां, मुझे राज्यसभा से आज सस्पेंड कर दिया गया है। मुझे क्यों निलंबित किया गया? मेरा क्या अपराध है? 

क्या मेरा ये अपराध है कि मैंने संसद में खड़े होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सबसे बड़े नेताओं से सवाल पूछ लिए?

विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। उनके माइक बंद कर दिए जाते है। 

मैंने दिल्ली सेवा बिल पर भाजपा के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग की, बीजेपी को आइना दिखाया। 

इसी सत्र में आप के 3 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। 

ये लोग जिस तरह राहुल गांधी की सदस्यता ले सकते हैं कल को ये आप के किसी भी सांसद की सदस्यता रद्द कर सकते हैं। 

मुझे जिस अपराध के लिए मुझे दोषी ठहराया गया है वो किसी भी  रुल बुक में नहीं लिखा है। भाजपा के लोग कह रहे हैं कि मैंने सिग्नेचर कर किसी सांसद के सदन में जमा करा दिए।

राघव चड्ढा ने चेतावनी देते हुए कहा, मैं इन चुनौतियों से डरता नहीं हूं। अंत तक आपसे लड़ाई लडूंगा।

इसी के साथ में उन्होंने अपने कमेंट में ये भी लिखा कि- 

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है 
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।

जय हिंद।

बता दे कि पांच सांसदों ने दावा किया कि दिल्ली सेवा बिल को उनकी सहमति के बिना सलेक्ट कमेटी को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख किया गया था। 
यह प्रस्ताव ’आप’ सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था। 

इस पर विरोध दर्ज कराने वाले 3 भाजपा सांसद हैं। वहीं इनमें एक बीजेडी और एक अन्नाद्रमुक सांसद हैं। 

जिसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच की मांग की थी।

गौरतलब है कि रावघ चड्ढ़ा अपनी राजनीति लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। 

राघव चड्ढा ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री और प्रियंका चोपड़ा की कजन परिणिति चोपड़ा संग सगाई की थी। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

शेयर करें: