जयपुर | Rajasthan Kisan Andolan: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच सुलगती राजनीति और अब उसमें कूद पड़े ’अन्नदाता’।
’आंदोलन’ को विवश ’अन्नदाता’: सरकार को वादे याद दिलाने के लिए किया जयपुर कूच, कहा- अब तो जागो सरकार
विधानसभा चुनावों से पहले चारों ओर से घिरी अशोक गहलोत सरकार को अब प्रदेश के किसानों ने भी घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों को याद दिलाने के लिए किसानों ने जयपुर कूच किया।
HIGHLIGHTS
- विधानसभा चुनावों से पहले चारों ओर से घिरी अशोक गहलोत सरकार को अब प्रदेश के किसानों ने भी घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों को याद दिलाने के लिए किसानों ने जयपुर कूच किया।
संबंधित खबरें
विधानसभा चुनावों से पहले चारों ओर से घिरी अशोक गहलोत सरकार को अब प्रदेश के किसानों ने भी घेरना शुरू कर दिया है।
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों को याद दिलाने के लिए किसानों ने जयपुर कूच किया।
अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के अन्नदाताओं ने मंगलवार को राजधानी जयपुर का रूख किया है।
किसानों ने जयपुर के विद्याद्यर नगर स्टेडियम में एक विशाल महासभा का आयोजन किया है। जिसमें बड़ी में महिलाएं भी पहुंची है।
संबंधित खबरें
किसानों ने अपनी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने के लिए मीडिया चैनल थिंक 360 से खुलकर बात की।
किसानों का कहना था कि, देष की सुरक्षा में किसान का बेटा बॉर्डर पर खड़ा है।
देशवासियों का पेट किसान अपने अन्न से भरता है। यहां तक की सरकार बनाने में भी किसानों का बड़ा योगदान रहा है।
लेकिन आज किसानों की हालत बड़ी दयनीय है। किसान बड़ा विवश है।
17 मई से शिक्षक करेंगे आंदोलन
वहीं दूसरी ओर, प्रदेश में तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षक भी आंदोलन की राह पकड़ने जा रहे हैं।
तृतीय श्रेणी शिक्षक ने 17 मई से जयपुर के शहीद स्मारक पर आंदोलन करने की बात कही है।
शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजन सुनील महला के अनुसार, तबादलों की मांग को लेकर हर बार राज्य सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया गया है।
इस संबंध में शिक्षामंत्री से भी मिलने के बावजूद सुनवाई नहीं होने होने के चलते शिक्षकों को आंदोलन की राह पर चलना पड़ा है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?
पीएम मोदी करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, राजस्थान के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
आशा भोसले का निधन: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया गहरा दुख, कहा- संगीत जगत की अपूरणीय क्षति