दौसा | राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर जमकर बरसते दिखाई दिए।
दौसा में गहलोत सरकार का गुणगान: भाजपा पर निशाना, सचिन पायलट बोले- रथों की खिड़कियां तो खोलो
पायलट ने कहा कि कहा कि 9 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन ज्ञान बांटने, भाषण देने और विज्ञापन लगाने के अलावा कुछ नहीं किया गया है। इस दौरान पायलट ने गहलोत सरकार का भी गुणगान करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार, मनरेगा जैसे मामलों पर कानून हमारी सरकार लेकर आई है, लेकिन भाजपा ने क्या किया?
HIGHLIGHTS
- पायलट ने कहा कि कहा कि 9 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन ज्ञान बांटने, भाषण देने और विज्ञापन लगाने के अलावा कुछ नहीं किया गया है। इस दौरान पायलट ने गहलोत सरकार का भी गुणगान करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार, मनरेगा जैसे मामलों पर कानून हमारी सरकार लेकर आई है, लेकिन भाजपा ने क्या किया?
संबंधित खबरें
कांग्रेस की ज्योति मिर्धा के भाजपा में शामिल होने की सियासी गरमाहट के बीच सचिन पायलट दौसा जिले के बांदीकुई दौरे पर हैं।
इस दौरान पायलट ने अपने पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत राजेश पायलट राजकीय कॉलेज में उनकी मूर्ति का अनावरण किया।
इसके बाद पायलट किसान सम्मेलन में भी शामिल हुए। इस दौरान सचिन पायलट ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया।
पायलट ने कहा कि कहा कि 9 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन भाषण देने और ज्ञान बांटने के अलावा केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए देश का नाम बदलने की चर्चा छेड़ दी।
संबंधित खबरें
कालाधन वापस लाने, अवैध बाग्लांदेशियों को बाहर निकालने की बात कहीं थी, लेकिन एक भी काम नहीं हुआ।
इस दौरान पायलट ने गहलोत सरकार का भी गुणगान करते हुए कहा कि गरीबों के लिए योजनाएं हमारी सरकार ने बनाई। शिक्षा, रोजगार, मनरेगा जैसे मामलों पर कानून हमारी सरकार लेकर आई है, लेकिन भाजपा ने क्या किया?
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर निशाना
सचिन पायलट ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इनकी यात्राओं में 200-300 लोग रथों पर सवार होकर यात्रा निकाल रहे हैं।
अर्रे! भाजपा नेताओं को बसों की खिड़कियों को खोलकर देखना चाहिए कि जनता कहां और किसके साथ चल रही है।
इनकी परिवर्तन यात्रा फ्लॉप है। ये सिर्फ ध्यान भटकाना, लोगों को भड़काना, धर्म जाति की बात करना और सत्ता हासिल करना इनका काम है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान के स्कूलों में अब जज सिखाएंगे साइबर सुरक्षा के गुर, ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान की बड़ी शुरुआत
जयपुर: सांगानेर एलिवेटेड का काम शुरू, सेक्टर रोड न बनने से रेंग रहे वाहन, मुआवजे पर अटका डायवर्जन
महेंद्रगढ़ रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर काम के चलते कई ट्रेनें आंशिक रद्द और डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
जयपुर में 53 लाख का सरकारी गेहूं बाजार में बेचा: ट्रांसपोर्ट फर्म ने 34 राशन दुकानों का हक मारा, मार्च के कोटे से की भरपाई की कोशिश