thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

योगी की आंधी में उड़ी ’सपा’: यूपी मेयर चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ, 17 में से 16 सीटों पर खिल रहा कमल

desk

यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाती दिख रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव नतीजे भी सामेन आ रहे हैं। जिसमें सीएम योगी का डंका बज गया है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाती दिख रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव नतीजे भी सामेन आ रहे हैं। जिसमें सीएम योगी का डंका बज गया है।
sp sweeps in up mayor election bjp blossoms in 16 out of 17 seats

लखनऊ | UP local body poll results: भले ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का पंजा चल पड़ा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के योगी राज में तो कमल ही खिला है।

यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी कब्जा जमाती दिख रही है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव नतीजे भी सामेन आ रहे हैं। जिसमें सीएम योगी का डंका बज गया है।

अब तक सामने आए रुझानों में 17 में से भाजपा के 16 मेयर प्रत्याशी जीत दर्ज करते हुए दिख रहे हैं। 

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का तो ये हाल है कि इन चुनावों में सपा का मेयर चुनाव में खाता भी नहीं खुला है।

जो एक सीट भाजपा के हाथ से निकल रही है वह भी बीएसपी उम्मीदवार की है। 

अयोध्या नगर निगम के लिए भी भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे हैं। 

इसके अलावा गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ, फिरोजाबाद में मेयर पद के लिए भाजपा का ही वर्चस्व दिखाई दे रहा है। यहां सपा दूसरे नंबर पर, जबकि बीएसपी तीसरे नंबर की दौड़ में शामिल है।

इसी के साथ परिषद चुनाव में भी भाजपा का ही डंका बजता दिख रहा है। इन चुनावों में भाजपा के परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी 58 जगहों पर जीत रहे हैं।

जबकि सपा का तो यहां भी बुरा हाल है। इन चुनावों में सपा 31 सीटों पर जगह बनाए हुए है, जबकि बीएसपी 14 पर आगे हैं।

अब अगर बात की जाए पंचायत चुनाव की तो बुलडोजर बाबा के नाम से पहचान बनाने वाले योगी यहां भी सपा से कैसे पीछे रह सकते हैं।

इन चुनावों में भाजपा के 93 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के 62 प्रत्याशी। 

शेयर करें: