नई दिल्ली | कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद से देश में कुश्ती संघ हिला हुआ।
खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला: कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चले रहे धरने के बाद उठाया बड़ा कदम
खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा चुनावों और महासंघ के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की देखरेख के लिए एक एडहॉक कमेठी का गठन किया जाएगा।
HIGHLIGHTS
- खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा चुनावों और महासंघ के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की देखरेख के लिए एक एडहॉक कमेठी का गठन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ऐसे में एक बार फिर से पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया।
इसी बीच खेल मंत्रालय ने भी बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के आगामी चुनावों पर रोक लगाने का फैसला किया।
खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा चुनावों और महासंघ के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की देखरेख के लिए एक एडहॉक कमेठी का गठन किया जाएगा।
ये कमेठी 45 दिनों के भीतर कुश्ती महासंघ का चुनाव करवाएगी और खिलाड़ियों का सलेक्शन भी करेगी।
संबंधित खबरें
Indian Olympic Association to constitute an ad-hoc committee to conduct elections of the Executive Committee of the Wrestling Federation of India (WFI) within 45 days of its formation and to manage the day-to-day affairs of WFI. pic.twitter.com/qDyJ8Moozn
वहीं दूसरी ओर, विनेश फोगट समेत सात पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
ऐसे में मंगलवार को पहलवानों के वकील शीर्ष कोर्ट में सुनवाई की मांग करेंगे।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने आरोपों की निगरानी समिति की जांच के संबंध में खेल मंत्रालय से एक स्टेटस रिपोर्ट का मांगी है।
सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए मैरी कॉम की अध्यक्षता वाली समिति का इसी साल की शुरुआत में गठन किया गया था।
इसके बाद से कई लोगों को उम्मीद थी कि खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा की गई कार्रवाई से भारत में कुश्ती के लिए एक उज्जवल भविष्य होगा, लेकिन यहां तो मामला और भी गंभीर होता दिख रहा है।
ताज़ा खबरें
राजस्थान खनन क्षेत्र में बड़ा बदलाव: 8 अप्रैल से शुरू होगा ऑटोमाइज्ड तुलाई कांटों का लाइव परीक्षण, आरएफआईडी और वीटीएस से बढ़ेगी पारदर्शिता
'संन्यास' पर सियासी घमासान: मदन राठौड़ और अशोक गहलोत के बीच तीखी जुबानी जंग, उम्र और सक्रियता पर उठे सवाल
राजस्थान में मौसम का तांडव: भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
NLU जोधपुर और साइबरपीस फाउंडेशन के बीच समझौता, साइबर कानून और डिजिटल गवर्नेंस में शोध के लिए स्थापित होगी 'साइबरपीस चेयर'