जालोर | जिले के मांडोली गांव स्थित प्रसिद्ध शांति सूरी जैन मंदिर में हुई चोरी अब एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। वर्षों पहले मंदिर से चंदन की बनी संत शांति सूरी महाराज की पाठ स्थली, उनकी साधना से जुड़ी कई पवित्र वस्तुएं और 107 से अधिक दान की गई सामग्री रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुकी हैं।
Rajasthan: मांडोली के जैन मंदिर में चोरी, पुलिस की भूमिका पर सवाल
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि—ना तो इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज हुई है, और ना ही उस समय के सीसीटीवी फुटेज की कोई जांच की गई है।
संबंधित खबरें
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि—ना तो इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज हुई है, और ना ही उस समय के सीसीटीवी फुटेज की कोई जांच की गई है।
सवाल यह भी उठ रहा है—
-
क्या यह मामला किसी आंतरिक राजनीति का हिस्सा है?
क्या प्रभावशाली लोगों के दबाव में इस चोरी को दबाया जा रहा है?
संबंधित खबरें
और क्या जो पाठ स्थली और संत की छड़ी आज वहां रखी गई है, वह असली है या किसी नई वस्तु को बदलकर रख दिया गया है?
मामले को लेकर नए ट्रस्ट और पुराने ट्रस्ट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि—इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता कई सवाल खड़े कर रही है।
क्या कभी इस चोरी की असल सच्चाई सामने आ पाएगी, या यह मामला भी बाकी अनसुलझे मामलों की तरह इतिहास में खो जाएगा?
नज़र बनी रहेगी।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड