उदयपुर | Amit Shah Udaipur Rally: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जोरदार घामसान मचा हुआ है।
भूल गए राजे को: पूर्व सीएम वसुंधरा को भाषण के लिए नहीं बुलाया, मंच पर अमित शाह ने टोका तो याद आया
उदयपुर में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशाल रैली आयोजित हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाषण के लिए आमंत्रित करने की जगह सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंच पर बुलाया।
HIGHLIGHTS
- उदयपुर में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशाल रैली आयोजित हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाषण के लिए आमंत्रित करने की जगह सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंच पर बुलाया।
संबंधित खबरें
कांग्रेस अपनी सीटें बचाने और भाजपा उससे सीटें छीनने की फिराक में है।
ऐसे में दोनों ही पार्टियों के नेता प्रदेश में रैलियां कर माहौल बनाने में लगे हुए है।
हालांकि भाजपा ने अभी तक अपना चुनावी चेहरा सामने नहीं किया है। केवल पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम पर ही लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है।
राज्य में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भी भाजपा की सियासत गरमाती दिख रही हैं।
संबंधित खबरें
राठौड़ साहब ने भी पूरी ठान रखी है pic.twitter.com/4g96npf7jh
राजे समर्थक उन्हें आगे लाने की बात कर रहे हैं तो पार्टी नेताओं का उनके प्रति रूझान कम ही देखने को मिल रहा है।
ऐसा ही कुछ नजारा अमित शाह की उदयपुर रैली में देखने को मिला।
दरअसल, उदयपुर में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशाल रैली आयोजित हुई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाषण के लिए आमंत्रित करने की जगह सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मंच पर बुलाया।
इसकी वजह से मंच पर अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई। जिसे भाजपा में गुटबाजी के तौर पर देखा जा रहा है।
जोशी के बाद था पूर्व सीएम राजे का संबोधन
दरअसल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के बाद पूर्व सीएम राजे का संबोधन था।
लेकिन मंच से संचालन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सीधे अमित शाह को आमंत्रित कर दिया।
ऐसे में शाह भी देखते रह गए और टोकते हुए राजे के संबोधन की बात कहते नजर आए।
इस दौरान वसुंधरा राजे में कुछ असहज नजर आई। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया।
बता दें कि, इससे पहले गजेन्द्र सिंह शेखावत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होने राजेन्द्र राठौड़ का राज लाने की बात कही थी।
वहीं, इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी की सभा में राजे को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
ताज़ा खबरें
ईरान-इज़राइल युद्ध: ट्रंप की ईरान को 'पत्थर युग' में भेजने की चेतावनी, कमांडर तंगसीरी की मौत और खराज़ी घायल
सांडेराव-गोमती मार्ग को नेशनल हाईवे घोषित करने के लिए सांसद नीरज डांगी ने उठाई आवाज
बाड़मेर में युवाओं ने रचा इतिहास: पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेंद्रसिंह राठौड़ की प्रेरणा से हुआ विशाल रक्तदान शिविर
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2025: सुप्रीम कोर्ट का परीक्षा टालने से इनकार, 5 और 6 अप्रैल को ही होगा एग्जाम