thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
जालोर

जालोर–सांचौर: युवाओं ने नीलगाय को कुत्तों के चंगुल से बचाया

desk

शहर के निकटवर्ती ग्राम रोड़ा में शनिवार को नीलगाय का रेस्क्यू किया गया !

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर मील ने बताया कि सुचना मिलते ही वन कर्मी दातार सिंह को मौके पर भेज कर ग्रामीणों की मदद से घायल नीलगाय का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान जीवदया गौशाला आजोदर भेजा गया !
youth saved nilgai from the clutches of dogs
रोड़ा गांव में शनिवार को नीलगाय का रेस्क्यू किया गया !

रानीवाड़ा।शहर के निकटवर्ती ग्राम रोड़ा में शनिवार को नीलगाय का रेस्क्यू किया गया ! ग्रामीण भावेश राजपुरोहित ने बताया कि अलसूबह ग्राम रोड़ा वन क्षेत्र के अन्तर्गत बीमार अवस्था में पड़ी नीलगाय को कुत्ते परेशान कर रहे हैं !

जहां युवा टीम के साथ पहुंचकर उसे कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया ! वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मवीर मील ने बताया कि सुचना मिलते ही वन कर्मी दातार सिंह को मौके पर भेज कर ग्रामीणों की मदद से घायल नीलगाय का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान जीवदया गौशाला आजोदर भेजा गया !

इस दौरान समाजसेवी भूपेश राजपुरोहित, बाबूलाल पुरोहित, आदिवासी हरीश राणा, भीखाराम पुरोहित, बगदाराम पुरोहित सहित अन्य ग्रामीण व वन कर्मी भी मौजूद थे !

खबर टीकमपाल द्वारा दी गई ।

शेयर करें: