जयपुर | राजस्थान में टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में राजनीति गरमाती जा रही है।
क्या पार्टी से करेंगे किनारा: यूनुस खान का टिकट कटने के बाद सामने आया पहला बयान, कहा- जनता फैसला करेगी
भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के खास करीबी राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने के बाद अब यूनुस खान और अशोक परनामी पर भी तलवार लटकी हुई है।
HIGHLIGHTS
- भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के खास करीबी राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने के बाद अब यूनुस खान और अशोक परनामी पर भी तलवार लटकी हुई है।
संबंधित खबरें
भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के खास करीबी राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने के बाद अब यूनुस खान और अशोक परनामी पर भी तलवार लटकी हुई है।
ऐसे में यूनुस खान (Yunus Khan) ने भी अपनी नाराजगी जता दी है और उन्होंने भी बगावती संकेत दे दिए हैं।
सियासी गलियारों में तो ये खबर भी फैली हुई है कि यूनुस खान अन्य राजनीतिक दल के संपर्क में हैं और अगर उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो वे पार्टी से किनारा भी कर सकते हैं।
सियासी गलियारों में खबर ये भी है कि नागौर में अल्पसंख्यक वोटों को रिझाने के लिए आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) यूनुस खान का सहारा ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
हालांकि, यूनुस खान की ओर से इस बारे में अभी कोई बयानबाजी नहीं की गई है।
लेकिन टिकट कटने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के बीच पहले संबोधन में कहा है कि इसका फैसला जनता करेगी।
गौरतलब है कि यूनुस खान डीडवाना से विधायक होने के साथ-साथ नागौर जिले में अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में बेहद लोकप्रिय हैं।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी